फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से इतर दिलचस्प है अखिलेश की जिदंगी, इससे पहले किसी ने न देखा होगा उनका ये भुट्टा प्रेम

Sun, 09 Jun 2019 01:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
भुट्टे वाले से भुट्टा खरीदते अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिश यादव ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान हर रोज भाजपा सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्वीट करने वाले अखिलेश ने अचानक से सोशल मीडिया पर शांत नजर आने लगे थे लेकिन अब अखिलेश फिर से सोशल मीडिया पर अपनी वापसी कर रहे हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव
सोशल मीडिया पर अखिलेश का भुट्ठा प्रेम खूब वायरल हो रहा है। अखिलेश ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक फोटो अपलोड की है। जिसमें वो एक भुट्टा वाले से बतियाते हुए नजर आ रहे हैं। अखिलेश जब बाराबंकी से निकले तो अचानक से उनकी नजर एक भुट्टा वाले पर पड़ गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
भुट्टा खरीदते अखिलेश यादव - फोटो : गूगल
गर्मागरम भुट्टा देखकर अखिलेश से रहा नहीं गया और उन्होंने फौरन अपनी गाड़ी भुट्टे वाले की ओर मुड़वा दी। भुट्टे वाले के पास पहुंचकर अखिलेश और उनके बीच कुछ पल संवाद भी हुआ। इसके बाद अखिलेश वहां से मुस्कुराते हुए चले गए।

 

4 of 5
भुट्टा खरीदने के बाद अखिलेश यादव
अखिलेश ने भुट्टा वाले के साथ फोटो अपलोड करते हुए लिखा है 'ये भुट्टा खरीद कर खाना तो एक बहाना है... असली मकसद तो मेहनतकश का हौसला बढ़ाना है'। अखिलेश का भुट्ठा और चाय प्रेम किसी से छुपा नहीं है।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फोटो देखकर लग रहा है अखिलेश पूछ रहे हों क्या भाव दे रहे हो भइया
पत्नी डिंपल के साथ जब भी वाे कहीं निकलते हैं तो अक्सर कुल्हड वाली चाय देखकर उनके कदम रूक ही जाते हैं। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिख कि 'लखनऊ के बाराबंकी और सीतापुर में सरकारी दुकान से खरीदी गयी ज़हरीली शराब का शिकार बने लोगों की मृत्यु किसी हत्या से कम नहीं है। सरकार को अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देनी चाहिए। दुखद क्षणों में पीड़ित परिवार के साथ।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें