फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल की सीट पर अखिलेश यादव ने परखा चुनावी दमखम, कभी इसी सीट से शुरु किया था अपना राजनीतिक सफर 

Tue, 02 Apr 2019 05:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो)
कन्नौज में पत्नी डिंपल यादव की सीट पर चुनावी माहौल को परखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान वह जगह-जगह लोगों से मिलते हुए कन्नौज में प्रमुख नेताओं से चुनावी की तैयारियों पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। शाम करीब चार बजे बोर्डिंग मैदान से हैलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव, डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
जिले में गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के अलावा भाजपा से सुब्रत पाठक मैदान में हैं। इन्हीं दोनों के बीच चुनावी जंग के आसार हैं। भाजपा अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं में पैठ बनाने में लगी है। वहीं सपा का कोई भी कार्यक्रम आचार संहिता लागू होने के बाद नहीं हुआ।

 
विज्ञापन

3 of 5
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना आ चुके हैं। सपा की जिला इकाई का गठन न होने से सुस्ती नजर आ रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को भी है। आपको बताते चलें कि अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी सफर की शुरुआत कन्नौज से ही की थी।

 

4 of 5
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
माना जा रहा है कि इसी कारण अखिलेश यादव मंगलवार को कन्नौज पहुंच रहे हैं। रास्ते में वह कई लोगों से मुलाकात करेंगे। चुनाव के संबंध में दिशा निर्देश भी देंगे। जिले के प्रमुख नेताओं से उनकी मुलाकात की खबर है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल कन्नौज सीट से सपा की उम्मीदवार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव
सूत्र बताते हैं कि अखिलेश कई प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद अखिलेश यादव का कन्नौज में यह पहला कार्यक्रम होगा। डिंपल यादव के नामांकन से लेकर जुलूस और प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें