अखिलेश यादव के साथ दिवाली मनाने इटावा पहुंची डिंपल यादव एकदम अलग अवतार में नजर आई इस दौरान उन्होंने पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी लगा रखी थी। उन्होंने जनता के बीच जाकर लोगों को दिवाली की बधाइयां दी। आपको बताते चलें अखिलेश यादव आपने पूरे परिवार के साथ दीवाली मनाने के लिए सैफई पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश के साथ दिवाली मनाने पहुंची डिंपल
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भाजपा सरकार को इशारा दे दिया है। जनता का यदि यही रुख रहता है तो आने वाले दिनों में बदलाव की राजनीति दिखाई देगी। सपा अध्यक्ष शनिवार को परिवार के साथ अपने गांव सैफई पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश के साथ दिवाली मनाने पहुंची डिंपल
- फोटो : amar ujala
रविवार सुबह यहां से उन्होंने प्रदेश वासियों को दिवाली की बधाई दी। कहा कि पर्व का आयोजन विशेष उद्देश्य से होता है। ताकि लोग आपस में परस्पर सहयोग, सौहार्द और सद्भाव के साथ जीवन यापन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
4 of 5
अखिलेश के साथ डिंपल
- फोटो : amar ujala
ये सरकार के कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। नोटबंदी और उसके बाद जीएसटी के कारण उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। इस कारण लोग बेरोजगार हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान सैफई स्थित अपने आवास पर सपा प्रमुख ने कन्नौज से आए सपेरों की बीन की धुन पर जमकर समाजवादी गीत सुने।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। तीन घंटे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान डिंपल यादव पति अखिलेश के कंधे से कंधा मिलाते हुए नजर आई।