फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने कुछ इस अंदाज में दी चाचा शिवपाल काे जन्मदिन की बधाई

Tue, 23 Jan 2018 09:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव चाचा श‌िवपाल स‌िंह यादव

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयार‌ियां अभी से शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज इसका संकेत दे दिया है। इस माैके पर उन्हाेंने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी। श‌िवपाल स‌िंह यादव इस समय सपा से पूरी तरह अलग-थलग नजर अा रहे हैं। हाल ही में एक बयान में उन्हाेंने नई पार्टी बनाने का भी ज‌िक्र ‌‌क‌िया था। 

 

 

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को दी जन्मदिन की बधाई

2 of 4
चाचा श‌िवपाल के साथ अख‌िलेश
अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है। चाचा शिवपाल का जन्मदिन है। मैं मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई देता हूं। अखिलेश ने कहा आज हमारे चाचा का जन्मदिन है। बहुत-बहुत बधाई।

 
विज्ञापन

पार्टी अपने गढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में खास ध्यान दे रही है

3 of 4
अखिलेश-श‌िवपाल
अखिलेश यादव ने आज इस बात पर मुहर भी लगा दी कि पार्टी अपने गढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में खास ध्यान दे रही है। कन्नौज से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मौजूदा समय में सांसद हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी।


 
विज्ञापन

अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे

4 of 4
शिवपाल सिंह यादव
​उन्होंने डिंपल यादव के सक्रिय राजनीति से किनारा करने की ओर भी इशारा किया किया। अब अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। अखिलेश कन्नौज से सांसद रह चुके हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद डिंपल ने यहां से चुनाव लड़ा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें