उरई में गठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कभी सांड की तकलीफ का जिक्र किया तो कभी बोले भाजपा के सांसद विधायक जी को 21 जूतों की सलामी दे रहे हैं। इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा बुंदेलखंड की वीरों की धरती ने तय किया है कि यहां से भाजपा का पूरा का पूरा सफाया होने जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
अखिलेश यादव ने सांड को बनाया मुद्दा, बोला भाजपा पर हमला
अखिलेश यादव ने कहा बाबा मुख्यमंत्री को समझ नहीं आ रहा क्या बोलें। हरदोई में बाबा से सांड मिलने आया था। नाराज था सांड। तकलीफ बताने आया था। लेकिन बाबा ने तकलीफ नहीं सुनी। कन्नौज में हमारी रैली में भी सांड आ गया। उसको बताया कि गलत हेलीपैड पर आ गए हो तो शांत होकर चला गया। बाबा मुख्यमंत्री को क्या करें कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। बाबा कहते हैं ठोक दो।
विज्ञापन
3 of 7
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को समझ नहीं आ रहा है किसे ठोक दें। कभी पुलिस जनता को ठोकती है तो कभी मौका मिलते ही जनता पुलिस को ठोक रही है। ठोकोनीति के तहत संत कबीरनगर में विधायक और सांसद ने एक दूसरे को ठोक दिया। हमने कहा सांसद विधायक जी को 21 जूतों की सलामी दे रहे हैं। अखिलेश बोले हमारे बुंदेलखंड के लोग वीर धरती के लोग हैं। इन्हें कोई धोखा नहीं दे सकता है।
4 of 7
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अगर बुंदलखंड़ के लोगों से किसी ने वादा किया होगा और वादा पूरा नहीं हुआ होगा तो बुंदेलखंड की जनता वोटों के जरिए अपना हिसाब किताब बराबर करेगी। मायावती जी ने इस गठबंधन को ऊंचाई तक लाने का काम किया है। यही गठबंधन है जिसकी वजह ये भाजपा के नेताओं की भाषा बदल गई है। हर नेता की भाषा बदली हुई है। उन्हें समझ नहीं आ रहा गठबंधन का मुकाबला कैसे करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी
हमें और आपको मिलावटी कह रहे हैं लेकिन ये भूल गए हैं हम महामिलावट नहीं हैं। हम देश को महापरिवर्तन देने जा रहे हैं। देश को एक नई सरकार देने जा रहे हैं। ये भाजपा के लोग कहते हैं कि हम नया देश बनाएंगे। जिसका सुनो वही नया देश बना रहा है। हम गठबंधन के लोग कह रहे हैं नया देश तभी बनेगा जब नया प्रधानमंत्री बनेेगा। देश को नया प्रधानमंत्री गठबंधन देगा।
विज्ञापन
6 of 7
अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला (फाइल फोटो)
बुंदेलखंड के लोगों क्या भूल गए आप 2014 में क्या-क्या वादे किए थे। हमारे किसान भाई जानते होंगे उनकी आय दो गुनी होगी। समर्थन मूल्यू दो गुना हाेगा। खेतों में पानी पहुंचेगा। अभी बुंदेलखंड आए थे। फिर पांच सालों में पानी पहुंचाने का वादा कर के गए हैं। पिछले पांच सालों का हिसाब नहीं दिया। बताओ क्या भरोसा करोगे उनपर। वो जन्म से पिछड़े नहीं है।
पीएम मोदी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा वो कागजी पिछड़े हैं। कितने जुमले छोड़ते हैं। पांच साल हो गए लेकिन जुमले बंद नहीं हुए। यह भागती जनता पार्टी है भारती जनता पार्टी नहीं है। बताओं भगाओ गे की नहीं। चाय वाले बनकर आए। चाय खराब निकल गई। अब चौकीदार बनकर आए हैं। चौकीदार भी नहीं अच्छे हैं।