कानपुर के झींझक में पिछले साल नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार में जन्मे मासूम खजांची का हाल-चाल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन करके लिया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्वतमान चेयरमैन राजकुमार यादव के हाथों खजांची के परिवार को आर्थिक मदद भी पहुंचवाई।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव
झींझक की पंजाब नेशनल बैंक में पिछले साल नोट बदलने के लिए कतार में खड़ी सरदार पुरवा गांव निवासी नि:शक्त सर्वेशा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसकी परवरिश के लिए दो लाख रुपये की सहायता दी थी। बाद में उसका नाम खजांची रखा गया था।
4 of 5
डेमो पिक
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने निर्वतमान चेयरमैन को मासूम खजांची का हालचाल लेने के लिए उसके ननिहाल भेजा। साथ ही फोन कर सर्वेशा से उसके बारे में जानकारी की।