यूपी की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में जीत के बाद सपा नेताओं में जोश और उत्साह बढ़ गया है। दो सीटों पर हुई जीत के बाद अखिलेश और शिवपाल की दूरियां कुछ कम होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 10
शिवपाल और अखिलेश यादव
शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव की इस जीत के बाद तारीफ करते हुए कहा कि अगर यही काम 2017 में किया होता तो फिर से मुख्यमंत्री बने होते। शिवपाल यादव ने जीत की अखिलेश यादव को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है।
विज्ञापन
3 of 10
यादव परिवार
शिवपाल ने कहा कि मैं सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए विपक्षी दलों की एकता का हमेशा से पैरोकार रहा हूं। अगर हमने 2017 में भी इस तरह की एकता बनाई होती तो अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री होते।
4 of 10
यादव परिवार
शिवपाल यादव पिछले चार दिनों से मॉरीशस की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में जीत मिलना काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
5 of 10
शिवपाल और अखिलेश यादव
वहीं नरेश अग्रवाल के सपा छोड़ भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी के लिए कलंक हैं, उनके भाजपा में जाने से हमे इस कलंक से मुक्ति मिल गई।
विज्ञापन
6 of 10
अखिलेश और शिवपाल
जया प्रदा पर नरेश अग्रवाल के बयान की शिवपाल ने निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के बयान उनकी मानसिकता को दिखाते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में ये बयान दिया है कि 2022 में मैं चाचा को राज्यसभा का टिकट दे दूंगा। परिवार के बिखरने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि किसी का भी परिवार नहीं टूटना चाहिए। हमारा परिवार भी नहीं टूटा है।
8 of 10
शिवपाल और अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि कुर्सी थी तो झगड़ा था। अब कुर्सी नहीं तो कोई झगड़ा नहीं।चाचा शिवपाल यादव से रिश्ते को लेकर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई मनमुटाव नहीं है।
9 of 10
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि हम होली पर मिले थे। मैंने उनके पैर छुए और उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया।राज्यसभा की सीट न देने के सवाल पर बोले कि मैं आप सबको यकीन दिलाता हूं कि 2022 में चाचा शिवपाल सिंह यादव को मैं राज्यसभा का टिकट दे दूंगा। वो राज्यसभा में रहेंगे तो काफी चीजें बेहतर हो जाएंगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि नेता जी ने मुझे किसी भरोसे से ही मुख्यमंत्री बनाया। क्या मैं खरा नहीं उतरा। नेता जी ने मुझे जो आदेश दिया मैंने पूरा किया। 23 महीने में एक्सप्रेस वे बनवाकर नेता जी से उद्घाटन करवाया, जहां लड़ाकू विमान भी उतर सकते हैं।