फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर किया अबतक का सबसे बड़ा हमला

Sat, 12 Jan 2019 08:48 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में अखिलेश यादव ने चौपाल लगाई। हरदम की तरह उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इन सबसे बड़ी बात रही अखिलेश द्वारा कांग्रेस को निशाने पर लेना। लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश के इस बयान से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कन्नौज में गाय पर मचे हंगामे के बीच फकीरेपुरवा गांव पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कटाक्ष किए। उन्हाेंने कहा कि यह कैसे मुख्यमंत्री हैं, शराब के जरिये अब गाय की सेवा करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के खिलाफ सपा का नारा होगा 'इनका धोखा बोलता है'। पूर्व सीएम ने कहा कि गाय आज बड़ा मुद्दा है। पुलिस के अधिकारी और डीएम इन्हें पकड़ने में लगे हैं। प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो कामधेनु योजना के लाभार्थियों के लोन पर लगे ब्याज को माफ किया जाएगा।  


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
गांव में लगी ई-चौपाल में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव निर्धारित समय से करीब आधे घंटे देरी से पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने हाथ में माइक थाम लिया। चुनावी मूड में नजर आ रहे पूर्व सीएम ने कहा, गाय के नाम पर समाजवादियों को बदनाम किया गया। सबसे ज्यादा स्लॉटर हाउस भाजपा के लोगों के हैं। कामधेनु योजना गांव के युवाओं को रोजगार देने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए थी। इसका लोन ब्याजमुक्त था। सरकार बनी तो दोबारा योजना चालू होगी। सारा ब्याज माफ होगा। यूपी 100 की तरह दूध कलेक्ट करने के लिए गांव-गांव गाड़ियां लगाई जाएंगी।  


 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
उन्होंने कहा, लखनऊ में मेट्रो हमने चलवाई, यह सिर्फ रंग और नाम बदल रहे हैं। हमारे कामों के उद्घाटन वह कर रहे हैं। नमामि गंगे पर कहा कि बड़े-बड़े बयान सिर्फ जुमले निकले। गंगा को उसी तरह साफ किया जाए जैसे हमने लखनऊ में गोमती को साफ किया। गंगा बाद में साफ होगी, पहले काली नदी को साफ करें। जब तक काली और यमुना साफ नही होंगी, गंगा मैया कभी साफ नहीं हो सकतीं। बीजेपी वाले कभी गंगा साफ नहीं करेंगे, क्योंकि इनकी नीयत साफ नहीं है। कांग्रेस ने एक गड्ढे का शौचालय दिया, भाजपा ने दो गड्ढे का, लेकिन किसी ने पानी का इंतजाम नहीं किया। कन्नौज सांसद डिंपल यादव ने ई-चौपाल में आए लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा भी मौजूद रहे।  

 

4 of 5
डेमो पिक
सीबीआई जांच पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी हम लोगों की सीबीआई जांच हो चुकी है। हमारे हर करीबी को उस जांच के दायरे में लिया गया। पहली जांच कांग्रेस ने करवाई थी। हम कांग्रेस को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे कागज ठीक करवा दिए। अब सीबीआई जांच बीजेपी वाले करा रहे हैं। जांच करानी है तो अपनी सरकार में खनन करवा रहे लोगों की करवाएं। खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय पर तंज कसते हुए सवालिया अंदाज में पूछा कि बताओ कन्नौज की मंत्री कितनी अच्छी हैं। कहा, सीबीआई बताए, वह हमसे कब पूछताछ करना चाहती है, चुनाव से पहले या बाद में।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान खेत बचाने में जुटे हैं। गाय की वजह से ही उनकी (भाजपा) सरकार बनी थी। अब उसे भूल गए। बच्चे दिन में गोवंशों की रखवाली करते हैं, इससे युवा कहीं नौकरी, रोजगार के लिए नहीं निकल पाते। दुनिया बहुत आगे बढ़ गई है, हमें दुनिया के साथ चलना पड़ेगा। आप पढ़े लिखे लोग हो, जाति-पाति छोड़कर आगे बढ़ें। मेरा अनुरोध है सोच समझकर सरकार बनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लैपटॉप पाने वाले भी कभी-कभी वोट नहीं देते हैं। सपा सरकार में सबसे ज्यादा नौकरी मिलीं। पुलिस भर्ती आसान की। बोले, बीजेपी के बारे में इसलिए कुछ नहीं कहना चाहिए कि जनता सब जानती है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें