यूपी के कन्नौज जिले में अखिलेश यादव ने चौपाल लगाई। हरदम की तरह उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इन सबसे बड़ी बात रही अखिलेश द्वारा कांग्रेस को निशाने पर लेना। लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश के इस बयान से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कन्नौज में गाय पर मचे हंगामे के बीच फकीरेपुरवा गांव पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कटाक्ष किए। उन्हाेंने कहा कि यह कैसे मुख्यमंत्री हैं, शराब के जरिये अब गाय की सेवा करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के खिलाफ सपा का नारा होगा 'इनका धोखा बोलता है'। पूर्व सीएम ने कहा कि गाय आज बड़ा मुद्दा है। पुलिस के अधिकारी और डीएम इन्हें पकड़ने में लगे हैं। प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो कामधेनु योजना के लाभार्थियों के लोन पर लगे ब्याज को माफ किया जाएगा।