फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 47 दलों से गठबंधन कर सकती है तो सपा 7 दलों से क्यों नहीं- अखिलेश यादव

Mon, 21 May 2018 10:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भाजपा को 24 घंटे का समय देकर लोकतंत्र को बचाया है। कहा कि कर्नाटक में जो हुआ उसके लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। सुप्रीम कोर्ट अगर फैसला न देता तो लोकतंत्र की हत्या हो जाती। सही समय पर अदालत का फैसला आने से विधायकों की तोड़फोड़ नहीं हो सकी।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को महोबा जिले के  करहरा कला में मृतक किसान के आवास परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत न होने के बाद भी राज्यपाल ने भाजपा नेता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। जबकि बहुमत के लिए 112 विधायकों के सापेक्ष कांग्रेस व जीडीएस के पास 116 विधायक होने के बाद भी उन्हें बहुमत साबित करने के लिए नहीं बुलाया गया। जिस पर कांग्रेस और जीडीएस ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। 

 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा को 24 घंटे के अंदर बहुमत साबित करने का आदेश दिया। जिससे भाजपा दूसरे दलों में सेेंधमारी नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला न आता तो कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या हो जाती। भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन किया जाएगा। कांग्रेस से गठबंधन के बावत पूछने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारे अच्छे संबंध है और रहेंगे। भाजपा 47 दलों से गठबंधन कर सकती है तो सपा 7 दलों से क्यों नहीं कर सकती है।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में राजा महाराजाओं ने तालाब खुदवाए थेे इसके बाद भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने तालाबों को खुदवाया। जिससे यहां के लोगों को पानी मिल रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें