फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह अंकल हैं हमारे समेत जानिए जीत से उत्साहित अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 15 बड़ी बातेंं

Fri, 16 Mar 2018 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 16
अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कार्यकर्ताओं को फुलपूर-गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव पर जीत की बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। पढ़िए अखिलेश यादव द्वारा कही गई बड़ी बातें...


 
विज्ञापन

2 of 16
अखिलेश यादव
1- ईवीएम पर हमला: अखिलेश ने कहा कि ईवीएम अगर सही होती और ईवीएम में अगर समय खराब न किया होता तो समाजवादियों की जीत और ज्यादा बड़ी होती।

 
विज्ञापन

3 of 16
अखिलेश यादव
2- ईवीएम पर हमला और बैलेट पेपर: सपा मुखिया ने बताया कि कई ईवीएम को लेकर हमने शिकायत की थी कि ईवीएम में पहले से ही वोट पड़ा हुआ था। ईवीएम से लोगों का गुस्सा नहीं निकला अगर बैलेट पेपर होता तो अच्छी तरह से जनता का गुस्सा बाहर आता।

4 of 16
अखिलेश यादव
3-भाजपा पर निशाना: अखिलेश ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की बात हमने की, जबकि विकास के मद्देनजर भाजपा को ऐसा करना चाहिए था। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया।
 
विज्ञापन

5 of 16
अखिलेश यादव
4- योगी सरकार घमंडी: अखिलेश ने योगी सरकार को घमंडी करार दिया और इस जीत को बड़ा राजनैतिक संदेश बताया। सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि उनकी घमंड की भाषा अब हार के बाद सुधर जाएगी।
विज्ञापन

6 of 16
अखिलेश यादव
5- समाजवादी पेंशन छीनने का आरोप: इस सरकार ने हमारी समाजवादी पेंशन छीन ली है। जिन गरीब महिलाओं से पेंशन छीनी गई उन्होंने इन्हें सबक सिखा दिया है। हम 500 रुपये पेंशन दे रहे थे घोषणा पत्र में हमने 1000 लिख दिया था।
विज्ञापन

7 of 16
अखिलेश यादव
6- जनता से अखिलेश के वादे: अब आगे के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद हम पेंशन 2000 रुपये कर देंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए अखिलेश ने कहा कि हमें और आपको बहुत ज्यादा अनुशासन में रहना होगा। एक दूसरे का सम्मान हमें और आपको मिलकर करना पड़ेगा।

8 of 16
अखिलेश यादव
7-मददगारों पर अखिलेश:  जिन दलों ने हमारी मदद की उनका बहुत धन्यवाद। जनता के सहयोग के बिना हम यह जीत हासिल नहीं कर पाते। लाखों लोगों की मदद से हमें जीत मिली है।
 

9 of 16
अखिलेश यादव
8- किसान और विकास: अखिलेश ने कहा कि जिस तरह से किसानों के लिए हमने एक्सप्रेस वे पर मंडियां बनाई थीं। पतंजलि के लिए भी जमीन हम देने जा रहे थे। भाजपा ने सारा विकास कार्य ही रुकवा दिया।
 

10 of 16
अखिलेश यादव
9 -बसपा और कांग्रेस से रिश्ते: बसपा से हमारे संबंध सबसे अच्छे हैं। कांग्रेस से जैसा रिश्ता पहले था अभी भी वैसा ही है। राहुल गांधी ने हमें बधाई दी तो हमने भी उन्हें धन्यवाद दे दिया है। कांग्रेस से गठबंधन के विषय में अखिलेश ने कहा कि हमारे संबंध अभी भी वैसे ही हैं जैसे थे। नौजवान वह भी हैं हम भी हैं। हमें देश की तमाम समस्याओं का निवारण एक साथ मिलकर निकालना है। वही व्यक्ति सफल होता है जो पुरानी बात भूल जाता है। 
 

11 of 16
अखिलेश यादव
10- भविष्य में गठबंधन: भविष्य में हम साथ में चुनाव लड़ेंगे इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।
 

12 of 16
अखिलेश यादव
11- अमर सिंह पर टिप्पणी: अमर सिंह की बयानबाजी को लेकर पत्रकारों के एक प्रश्न का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि अमर सिंह अंकल हैं हमारे, अंकल भतीजों को जानते हैं, भतीजा अंकल को जानता है।

 

13 of 16
अखिलेश यादव
12- समाजवादी पार्टी: समाजवादियों ने उत्तर प्रदेश की जनता को बहुत कुछ दिया है जबकि भाजपा की सरकार ने सब कुछ छीन लिया।
 

14 of 16
अखिलेश यादव
13-जनता ने सिखाया सबक: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा से कमल का फूल मुरझा गया। पहले तो यहां घमंड और न जाने कैसी-कैसी भाषा का इस्तेमाल होता था। अब जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है।

 

15 of 16
अखिलेश यादव
14-योगी सरकार को नसीहत: योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता के निर्णय से उनकी भाषा बदल जाएगी।  
विज्ञापन

16 of 16
अखिलेश यादव
15- राहुल गांधी: अखिलेश ने कांग्रेस को लेकर सबसे बड़ी बात कही कि भविष्य में हमारे रिश्ते कायम रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें