फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अजीत ने सुनाई 'खूनी दास्तान', पुलिस को बताई पत्नी और दोनों बेटियों को कत्ल करने की वजह

Fri, 09 Mar 2018 01:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
अजीत रैदास ने कबूल ली तीनों हत्याएं
चित्रकूट में परिवार के मुखिया द्वारा पत्नी और दोनों बेटियों को कत्ल करने की खूनी दास्तान जिसने भी सुनी उसके होश फाख्ता हो गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
चित्रकूट शिवरामपुर थानाक्षेत्र के चकला गुरु गांव निवासी अजीत रैदास ने गुरुवार देररात अपनी पत्नी मैना देवी दोनों बेटियों पिंकी और नंदनी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 8
हत्यारोपी अजीत रैदास
गांववालों ने शुक्रवार तड़के अजीत के घर के बाहर खून पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अजीत पुलिस की गिरफ्त में है। 
 

4 of 8
रोते-बिलखते परिजन
इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी एवं सीओ सिटी घटना स्थल पर पहुंच कर गांववालों से पूछताछ कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
अजीत रैदास का घर
तिहरे हत्याकांड की वजह जानकर सब हैरान
पुलिस अजीत रैदास से पूछताछ कर रही है। अजीत के भाई विकास रैदास ने बताया कि एक महीने पहले चाचा राम मिलन और चाची आभा ने षड्यंत्र रचकर मेरे पूरे परिवार को तबाह कर दिया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
चाचा ने अजीत को यह कहकर भड़काया कि उसकी पत्नी मैना देवी (30) का चक्कर चाची के भाई अशोक से चल रहा है। अजीत को एक वीडियो भी दिखाया गया। अगले ही दिन चाचा ने साले अशोक और मैनादेवी का वीडियो पूरे गांव में वायरल कर दिया।
 
विज्ञापन

7 of 8
रोते बिलखते मृतकों के परिजन
इस घटना के बाद से अजीत के परिवार की काफी बदनामी हुई। वह अक्सर गुमसुम सा रहने लगा। घरवालों ने सोचा शायद कोई ऊपरी चक्कर है या फिर अजीत बीमार है। उसका इलाज कराया गया।
 
विज्ञापन

8 of 8
रोते बिलखते मृतकों के परिजन
इसके बाद भी अजीत की मनोदशा नहीं सुधरी। गुरुवार देर रात चाकू से अपनी पत्नी मैना देवी (30) बड़ी बेटी पिंकी और छोटी बेटी नंदनी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। अजीत ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने अपने सगे चाचा राममिलन और चाची आभा को इस हत्याकांड की असली वजह का दोषी ठहराया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें