बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म ‘रेड’ कानपुर में हुई देश की सबसे बड़ी इनकम टैक्स रेड की सच्ची घटना पर केंद्रित है। फिल्म में अमय पटनायक नाम के ईमानदार इनकम टैक्स कमिश्नर की कहानी को रोचक ढंग से पेश किया गया है जबकि कानपुर में हुई असली रेड के रियल हीरो शारदा प्रसाद पांडेय हैं।