यूपी के औरैया में दिबियापुर के पास राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। गैंगमैन की सजगता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दिबियापुर के पास गैंगमैन रविन्द्र सिंह ने सोमवार सुबह 7 बजे शताब्दी एक्सप्रेस गुजरने के बाद दिल्ली हावड़ा अप रेलमार्ग पर लगभग 6 इंच पटरी चटकी देखी।
रेलवे स्टेशन पाता को सूचना देने के साथ ट्रैक पर लाल झंडी बांध दी।पीछे से आ रही 12423 राजधानी एक्सप्रेस को पाता स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया।वहीं अन्य कई ट्रेनें फफूंद एवं पीछे के स्टेशनों पर रोक दीं गयीं।पीडब्लूआई ने पहुचकर टूटी पटरी के दोनों ओर पाथ (लोहे की लाईनें) बांधकर ट्रेक को दुरुस्त किया।इसके बाद जहां की तहाँ खडीं ट्रेनों को लगभग 7 बजकर 55 मिनट पर कासन की गति से रवाना किया गया।लगभग 1 घंटे तक ट्रैक बंद रहने से ट्रेनों के यात्री परेशान रहे।