फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर की हवा हुई सबसे जहरीली, एेसे करें बचाव

Wed, 10 Jan 2018 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
ठंड के साथ ही शहर की आबोहवा और बिगड़ गई। सोमवार को हवा में प्रदूषण की मात्रा रात नौ बजे 746 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वायु प्रदूषण नियंत्रण मापक में यह देश में सबसे ज्यादा एक्यूआई रिकार्ड किया गया।

 
विज्ञापन

यह शहर का इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है

2 of 6
डेमो पिक
यह शहर का इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है। अचानक नमी का प्रतिशत बढ़ने और हवा की रफ्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटा कम होने से प्रदूषित कण वातावरण में परत के रूप में जमा हो गए। हवा में प्रदूषण की मात्रा सामान्य से करीब 700 ज्यादा है।

 
विज्ञापन

धूप होने के बावजूद हवा में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत बढ़ी

3 of 6
डेमो पिक
सोमवार को दिन में धूप होने के बावजूद हवा में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत बढ़ी। सुबह करीब 11 बजे तक हवा की गुणवत्ता 300 एक्यूआई के करीब रही। बाद में धूप निकलने पर यह 173 तक नीचे आ गई। जैसे-जैसे शाम होती गई, इसमें फिर से बढ़त दर्ज होने लगी।

 

दो दिनों से प्रदूषित हवा में हानिकारक तत्वों मात्रा बढ़ी

4 of 6
डेमो पिक
शाम चार बजे एक्यूआई 340 रही। फिर नौ बजे यह 700 पार कर गई। पिछले दो दिनों से प्रदूषित हवा में जिन हानिकारक तत्वों पीएम 2.5 (पार्टिकुलेटेड मैटर) की मात्रा सबसे ज्यादा है, उसमें कार्बन मोनो आक्साइड (सीओ) 112 पीएम 2.5 और नाइट्रोजन आक्साइड (एनओ 2) 80 पीएम 2.5 रिकार्ड की गई।

 
विज्ञापन

शहर में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध

5 of 6
डेमो पिक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यह दोनों तत्व सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं। यह ज्यादातर उद्योगों से निकलने वाले धुएं, कूड़ा जलाने से फैलता है। पिछले दिनों बोर्ड ने जिला प्रशासन से शहर में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगाने की लिखित मांग की थी। इस पर अमल नहीं हो पाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के कई शहरों का एक्यूआई

6 of 6
डेमो पिक
कानपुर...746
वाराणसी...551
पटना...355
दिल्ली...343
आगरा....349
लखनऊ...389 -----------------
आंकड़ा 50 तक एक्यूआई सामान्य है 51 से 200 सूचकांक खराब हवा का सूचक 301-400 एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी 401-500 गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से ऊपर अति गंभीर सूचकांक

वायु गुणवत्ता श्रेणी और स्वास्थ्य पर प्रभाव: खराब: सांस लेने में परेशानी बहुत खराब: श्वसन तंत्र में बीमारी का खतरा गंभीर: सेहतमंद को परेशानी, श्वास संबंधी बीमार लोगों को अत्यधिक खतरा (स्रोत सीपीसीबी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें