वायु सेना के विमान हादसे में जान गंवाने वाले कानपुर के बिल्हौर निवासी वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर पहुंचा। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
2 of 5
कपिलेश मिश्रा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों को रोता-बिलखता देख यहां मौजूद हर आंख नम हो गई। कपिलेश मिश्रा को अंतिम विदाई देने यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने कपिलेश मिश्रा अमर रहें के नारे लगाए।
विज्ञापन
3 of 5
कपिलेश मिश्रा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
कपिलेश मिश्रा उत्तरीपुरा कस्बा के चौबियाना मोहल्ला निवासी थे। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर के बाहर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां हजारों की भीड़ जुट गई।
4 of 5
कपिलेश मिश्रा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर घर पर रोकने के बाद कपिलेश का पार्थिव शरीर खेरेश्वर गंगा तट पर ले जाया गया। यहां विधि-विधान व पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई।
कपिलेश मिश्रा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के भाई राकेश मिश्रा ने बताया कि वायु सेना के मुख्यालय से उन्हें बताया गया है कि एएन (32) माल वाहक विमान जब हादसे का शिकार हुआ तब वह समुद्र तल से करीब 12,000 की फिट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। तभी एकाएक विमान के सामने सियांग जिले की 16,000 फिट ऊंचे पहाड़ से विमान की सीधी टक्कर हो गई, जिससे दुर्घटना हुई।