फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट के बाद नमक पर बवाल, जमकर चली लाठी

Sat, 12 Nov 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
बाईं तस्वीर में नमक ले जाता युवक, नमक पर टूटी भीड़ को लाठीचार्ज कर भगाती पुलिस - फोटो : ओ पी वाधवानी
कानपुर में नमक को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ी कि जनमानस नमक के पीछे बावरा हुए जा रहा है। नमक खरीदी को लेकर हुजूम किरयाना दुकानों पर टूट पड़ा है। शुक्रवार देर रात कानपुर के घंटा घर पर ऐसे हालात बनते दिखाई दिए। लोग बोरे भर-भर कर नमक ले जाते दिखे।
                 
विज्ञापन

नमक की जमाखोरी के हालात

2 of 8
टेम्पो में नमक भर कर ले जाते लोगों को रोकती पुलिस - फोटो : ओ पी वाधवानी
जमाखोरी के हालात बनते देख पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। यही स्थिति प्रदेश भर के अन्य जिलों की बताई जा रही है। इटावा, फतेहपुर, चित्रकूट, कन्नौज सहित प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अफवाह आग की तरह फैल गई है।
   
विज्ञापन

नोट बंदी के बाद नमक की अफवाह फैलाकर सरकार को घेरने की कोशिश

3 of 8
नमक की खरीददारी करते लोग - फोटो : ओ पी वाधवानी
माना जा रहा है कि देश में नोट बंदी पर सरकार के खिलाफ बने माहोल का फायदा उठाने के चक्कर में नमक की फर्जी अफवाह चलाई गई है। ​सुबह तक ऐसी किसी अफवाह की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद से यह फर्जी खबर चली। 
   

250 से 400 रुपए प्रतिकिलो बिका नमक

4 of 8
लाठी चार्ज कर पुलिस ने जमा भीड़ को खदेड़ा - फोटो : ओ पी वाधवानी
वही कई लोग नमक की अफवाह के बाद चीनी भी खरीदते नजर आए। उधर, नमक खरीदी की होड़ का फायदा दुकानदार भरपूर तरीके से उठाते नजर आए। जो नमक 12 से 20 रुपए तक मिलते हैं उनकी कीमत अचानक 250 से 400 रुपए हो गया।  
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ खदेड़ने के लिए बरसाई लाठी

5 of 8
पुलिस ने लोगों पर जमकर भांजी लाठी - फोटो : ओ पी वाधवानी
इस स्थिति पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा शहरवासी समझदारी से काम लें। अफवाह पर ध्यान न दें। नमक की न तो कमी हुई है और न ही उसके रेट बढ़े है। कुछ लोग शहर का माहौल खराब करना चाहते है। इस कारण ऐसी कोरी बकवास कर रहे है।
                                               

                           
विज्ञापन

अफवाह के बाद नमक खरीदने पहुंची भारी भीड़

6 of 8
पुलिस के खिलाफ हुड़दंग मचाते लोग - फोटो : ओ पी वाधवानी
कानपुर किराना बाजार अध्यक्ष अवधेश वाजपेयी का कहना है, नमक को लेकर कोरी बकवास हो रही है। इसका फायदा कुछ उठाना चाहते है। पर मेरा शहरवासियों से अनुरोध है कि इस घड़ी में अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी लोग समझदारी से काम लें। नमक की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

लाठी चार्ज के बाद भीड़ हुई आक्रामक

7 of 8
भगदड़ में गिरी गाड़ियां - फोटो : ओ पी वाधवानी
लाठी चार्ज के बाद भीड़ आक्रामक होती नजर आई। इसके बाद स्थिति की गंभीरता देख प्रशासन ने मस्जिद में लाउड स्पीकर की मदद से लोगों को समझाने की कोशिश की। लोगों को अफवाह पर विश्वास करने से मना किया गया।  



 
विज्ञापन

लाठी चार्ज के बाद पुलिस ने बंद कराई घंटा घर की दुकाने

8 of 8
पुलिस ने दुकाने कराई बंद - फोटो : ओ पी वाधवानी
लाठी चार्ज के बाद पुलिस ने सभी कानपुर शहर में घंटाघर स्थित सभी दुकानों को बंद करा दिया। बंद दुकानों के बाहर नमक के बोरे रखे नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें