फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम के बाद मालामाल होंगे भाजपाई, सूची बनकर तैयार, घोषणा होनी बाकी

Fri, 10 May 2019 01:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
दो बार निरस्त हो चुकी मनोनीत सभासदों और केडीए बोर्ड मेंबर की नियुक्ति लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पुन: शुरू होगी। यह पद उसी पार्टी के लोगों को मिलते हैं, जिसकी प्रदेश में सत्ता होती है। परिणाम की घोषणा के बाद भाजपाइयों को इनाम मिलने वाला है। इस सूची में किसका नाम होगा, बहुत कुछ चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रदेश में सरकार बनने के बाद से ही महानगर कानपुर में मनोनीत सभासदों और केडीए बोर्ड मेंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पिछले तीन वर्षों में अब तक कई बार सूची बनी और बिगड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
बताया कि चुनाव की घोषणा होने से पहले फाइनल सूची बनकर तैयार हो गई थी। तय किया गया था कि लोकसभा चुनाव के बाद घोषित की जाएगी। अब यह कहा जा रहा है कि जिस तरह का चुनाव परिणाम आएगा, इस सूची में रद्दोबदल भी उसी के अनुसार संभव है।
 

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में कुछ लोगों की भूमिका अच्छी होगी और कुछ की खराब, तो उस हिसाब से नाम बदल सकते हैं, या नए नाम जुड़ सकते हैं। इन सभी पदों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को नामित करने से पहले सभी विधायकों, सांसदों और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से मशविरा भी किया गया था।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सूची की घोषणा से पहले फिर से वही मशक्कत करनी पड़ सकती है। भाजपा उत्तर जिला इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि कुछ 10 मनोनीत सभासद और केडीए बोर्ड मेंबर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें