फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बंगला छोड़ने के बाद अखिलेश ने कही ये बातें, बोले- सरकारें तो आती जाती रहती हैं...

Tue, 12 Jun 2018 07:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
इटावा से लखनऊ जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जाकर मौके पर मौजूद सपा नेताओं से हादसे के बारे में जानकारी ली। अखिलेश ने कन्नौज हादसे के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान अखिलेश ने सरकारी बंगले पर मचे घमासान को लेकर भी टिप्पणी की।

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
सरकारी बंगला खाली कराए जाने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग बंगला खाली कराए जाने पर मजा ले रहे थे, वह जान जाएं सरकारें तो आती जाती रहती हैं। यही सरकार प्रदेश में नहीं रहने वाली है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार बंगले में तोड़फोड़ का आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश रच रही है। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पर हुए हादसे मे मौके पर पहुंचकर मदद करने वाले सपा नेताओं को धन्यवाद भी दिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
कन्नौज हादसे की जानकारी लेने के लिए 1.20 बजे एक्सप्रेस-वे पर अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे। इस मौके पर नवाब सिंह यादव, पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल, अंशुल गुप्ता, सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक अरविंद यादव सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें