फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन लाने के चंद घंटे बाद दूल्हे ने लगा ली फांसी, सभी की जुबां पर एक सवाल 'आखिर क्या हुआ उस रात'

Fri, 29 Jun 2018 09:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
शोकग्रस्त दुल्हन काजल, - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में शहनाई की गूंज के बीच दुल्हन ब्याह कर लाए दूल्हे ने विदाई के चंद घंटे बाद घर में फांसी लगा ली। अगले ही दिन बृहस्पतिवार को बधाई पूजन होना था। शहनाई वाले घर में मातम और पूरे गांव में शोक छा गया। लाल रंग की साड़ी में सजी-संवरी दुल्हन ने पति को कफन में लिपटा देखा तो बेसुध हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 4
शोकग्रस्त दुल्हन , दूल्हे के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना बदौसा थाना क्षेत्र में नांदनमऊ गांव के लोहारन पुरवा की है। यहां के गेंदालाल के 25 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ अरुण की सोमवार को धूमधाम के साथ बारात अतर्रा नगर गई थी। मंगलवार को विदाई हुई। अरुण दुल्हन काजल को साथ लेकर खुशी-खुशी घर आया। सब कुछ सामान्य था। बुधवार की देर रात तक जश्न का माहौल रहा। इसके बाद सभी परिजन अपने-अपने स्थानों पर सोने चले गए। दूल्हा अरुण अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक कमरा बंद रहा।
विज्ञापन

3 of 4
दूल्हे के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कोई आहट न मिलने पर भाभी मिथलेश ने दरवाजे से झांककर देखा तो संजय का शव फंदे से लटका मिला। खपरैल में मां की साड़ी बांधकर फांसी लगा ली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची बदौसा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम शव गांव पहुंचा। शादी में आए खानदानी अर्थी में शामिल हुए। संजय महानगरों में जाकर मजदूरी करता था। बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या की घटना है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 


 
विज्ञापन

4 of 4
शोकग्रस्त दुल्हन , दूल्हे के परिजन - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे की आत्महत्या ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। संजय उर्फ अरुण के चचेरे भाई मनोज की भी गुरुवार को शादी थी। बारात अतर्रा जानी थी, लेकिन पूर्व संध्या पर ही अरुण ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को ऐन बारात के मौके पर शव पहुंचा। गमगीन माहौल में पहले शव का अंतिम संस्कार किया गया फिर सादगी के साथ शोक भरे माहौल में मनोज की बारात रवाना हुई। भाई अखिलेश ने बताया कि बुधवार को संजय चचेरे भाई मनोज की शादी की व्यवस्थाओं में दिनभर जुटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें