इस साल मकर संक्रांति पर ऐसा संयोग बन रहा है जिससे सूर्य और शनि दोनों को एक साथ खुश किया जा सकता है। बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज संक्रांति पर पड़ रहे महासंयोग के बारे में बता रहे हैं। साथ ही जानें उन उपायों के बारे में जिन्हें करने से धन लाभ कमाया जा सकता है।
विज्ञापन
पड़ रहा दुर्लभ संयोग
2 of 6
डेमो पिक
14 जनवरी को सूर्यदेव सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। संयोग की बात है कि संक्रांति रविवार के दिन पड़ रही है। रविवार के दिन मकर संक्रांति का होना एक दुर्लभ संयोग है। 70 वर्ष बाद संक्रांति पर एक बड़ा महासंयोग बन रहा है।
विज्ञापन
परिजात योग में पड़ रही संक्रांति
3 of 6
डेमो पिक
इस बार की मकर संक्रांति परिजात योग में पड़ रही है। साथ ही इस संक्रांति पर त्रयोदशी जैसा महासंयोग भी बन रहा है। संक्रांति अवसर पर बन रहे संयोग के कारण इस दिन पूजन व दान का कई गुना लाभ प्राप्त होगा।
संक्रांति पर दान का विशेष महत्व
4 of 6
डेमो पिक
मकर संक्रांति के दिन दान का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दिया गया दान कई गुना फलदायी होता है। संक्रांति पर उड़द दाल में खिचड़ी बना कर दान करें और स्वयं भी भोजन करें। इससे भगवान विष्णु आपकी सभी समस्याएं दूर करेंगे।
विज्ञापन
विशेष पुण्य देगा संक्रांति पर गंगा स्नान
5 of 6
डेमो पिक
मकर संक्रांति के दिन जो भी व्यक्ति गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करता है उसको 7 अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है। इस दिन सरसो के तेल में पूड़ियां तल के कुत्ते को खिलाने से लाभ मिलता है।
मकर संक्रांति के दिन गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें। इस दिन यदि आप पूरे मन से गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो आपको धन की कभी भी कमी नहीं होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होना प्रारम्भ हो जाएगा।