यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि यहां पर मानसूनी सीजन में भी बारिश निर्धारित मानक के आसपास भी नहीं हो पाई, जबकि उत्तर प्रदेश से होकर जाने वाले बादलों ने गुजरात और दूसरे राज्यों में जमकर बारिश की है।
भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम में बड़े बदलाव आने के संकेत दिए गए हैं। कहा गया है कि इसकी वजह से बारिश की स्थिति में धीरे-धीरे लगातार कमी आने की संभावना है। जो फसलों और लोगों दोनों के लिए नुकसानदेह साबित होगी। 1998 के बाद ऐसी स्थिति पैदा हुई है।- डॉ. एसएन पांडेय, मौसम वैज्ञानिक सीएसए मौसम विभाग