2 जून को अभिनेता राजा चौधरी ने यूपी के कानपुर में जिस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मारपीट और बवाल किया था, उसे उस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। वह लीड रोल कर रहा था। राजा के बजाए अब यह रोल कल्याणपुर के रोहित रजावत को मिला है। मिस्टर यूपी रहे रोहित कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 4
राजा चौधरी, रोहित रजावत
नानाराव पार्क में भोजपुरी फिल्म ‘संगम रिश्तों का’ की शूटिंग के दौरान राजा चौधरी ने फिल्म के कैमरामैन का सिर फोड़ दिया था। पुलिस और डॉक्टरों से बदसलूकी की थी। फिल्म के निर्माता प्रवीण सिंह ने राजा को फिल्म से बाहर कर हीरो का रोल रोहित को दे दिया। रोहित पहले भी अग्नियुद्घ नाम की भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं। रोहित की परफार्मेंस देख प्रवीण ने उन्हें रोल ऑफर किया। जल्द ही फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
3 of 4
रोहित रजावत
क्राइम पेट्रोल में कर चुके हैं काम
रोहित ने 2012 में मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में मॉडलिंग का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, थपकी प्यार की, बानी रानी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, में जैसे डेली सोप में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। रोहित ने बॉलीवुड की रोमांटिक मूवी ‘ नाइन ओ क्लॉक’ में भी अदाकारी की है।
रोहित रजावत के पिता चतुर सिंह रजावत कानपुर विश्वविद्यालय में ऑफिस सुप्रींटेंडेंट के पद से रिटायर हो चुके हैं। मां शशी सिंह गृहिणी हैं। भाई विक्रम सिंह जिम संचालक हैं। रोहित के पिता बताते हैं कि बचपन में टीवी पर फि ल्में देखते समय ही वह एक्टिंग करने लगा था। धीरे-धीरे उसका रुझान मॉडलिंग की ओर हो गया। पिता बोले, खुशी है कि वह कानपुर का नाम बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में रोशन करेगा।