फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांडः मरने वालों की संख्या हुई 17, पूर्व मंत्री के दो पौत्रों समेत 'इन पर हुई कार्रवाई'

Thu, 24 May 2018 08:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
जहरीली शराब कांड ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः जहरीली शराब पीने से बुधवार को एक और शख्स की मौत हो गई। अब मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। तीन मरीजों का हैलट में इलाज चल रहा है। इधर, सचेंडी पुलिस ने पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर के दोनों पौत्रों, ठेके के लाइसेंसी व एक अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पूर्व मंत्री के दोनों पौत्रों व ठेके के लाइसेंसी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।   

 
विज्ञापन

2 of 4
जहरीली शराब कांड ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शिवली (कानपुर देहात) के नाला प्रतापपुर गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह (39) ने 20 मई को सरकारी ठेके से शराब लेकर पी थी। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई थी। महेंद्र को दिखाई नहीं दे रहा था। 21 मई को उसे हैलट में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह महेंद्र की मौत हो गई।


 
विज्ञापन

3 of 4
जहरीली शराब कांड ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
दूसरी ओर हेतपुर, सचेंडी निवासी मेवालाल ने नसरतपुर, अकबरपुर (कानपुर देहात) निवासी दूल गांव के ठेके के लाइसेंसी श्याम बालक, गणेश गंज, रूरा कस्बा निवासी पूर्व मंत्री के पौत्र नीरज और विनय सिंह गौर, महेशगंज, रसूलाबाद के राजू सिंह गौर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने ठेके पर जहरीली देशी शराब की आपूर्ति की।


 
विज्ञापन

4 of 4
जहरीली शराब कांड ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस शराब के पीने से उनके बेटे राम करन की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने श्याम बालक, नीरज और विनय को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें