फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर काेहरे ने बरपाया कहर, डाॅक्टर दंपति सहित छह घायल

Mon, 29 Jan 2018 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
हादसे के बाद की तस्वीर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह कोहरे में चोपुला कट प्वाइंट पर लखनऊ से आगरा जा रही एक कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार डॉक्टर दंपति गंभीर घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार को हटा रही जेसीबी में कोहरे के कारण एक कार जा घुसी। इसमें कार सवार डॉक्टर दंपति और उनकी दो बेटियां घायल हो गई।

 
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर काेहरे का कहर

2 of 4
हादसे के बाद की तस्वीर
ड्यूटी पर तैनात आर्मी के सेवानिवृत जवानों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई पीजीआई पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों कार व मलबे को एक्सप्रेस-वे से हटाकर रास्ता साफ कराया। लखनऊ निवासी डाक्टर हरधन चौधरी अपनी पत्नी डाक्टर चंद्रा चौधरी के साथ कार से आगरा जा रहे थे। चोपला कट प्वाइंट पर अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी।

 
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई

3 of 4
हादसे में घायल डाॅक्टर
कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में डाक्टर दंपति गंभीर घायल हो गए। दूसरी घटना में लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी डाक्टर सुदर्शन कुमार विजय अपनी पत्नी डॉक्टर तरुणा (विवेकानंद हास्पिटल लखनऊ में कार्यरत) और दो बेटी सुनिष्का और सानवी के साथ आगरा में अपने भाई के बच्चे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।

 
विज्ञापन

कोहरे के कारण जेसीबी में जा घुसी कार

4 of 4
घटना के बाद घबराए बच्चे
चोपुला कट प्वाइंट पर कोहरे के कारण जेसीबी नहीं दिखाई नहीं दी और उनकी कार जेसीबी में जा घुसी। हादसे में डाक्टर दंपति और दोनों बेटियां घायल हो गईं। पेट्रोलिंग कर रहे आर्मी के सेवानिवृत जवान श्रीपाल, बृजेश कुमार, कमल किशोर, अजय कुमार, रामप्रकाश ने एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को सैफई पीजीआई पहुंचाया। एसओ चौबिया सतीश चंद्र ने बताया कि ट्रक का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें