घर में शादी का माहाैल था। हर अाेर खुशियां थीं पर तभी एक खबर ने सारी खुशियाें काे मातम में बदल दिया। पहले ताई की माैत अाैर फिर बुअा के साथ भतीजे के एक्सीडेंट ने पूरे घर काे झकझाेर कर रख दिया। अपनी बुअा काे बाइक से घर छाेड़ने जा रहा भतीजा दस फीट गहरी खंती मेें गिर गया। जिससे माैके पर ही दाेनाे की माैत हाे गई।
विज्ञापन
2 of 5
माैत पर गमगीन परिवार
कानपुर के उदयपुर, सचेंडी में शादी वाले घर में शनिवार सुबह मातम छा गया। बहन की विदाई से पहले निजी शिपिंग कंपनी में कार्यरत सुमित सोनकर (26) अपनी बुआ मूला देवी (65) और मौसी राजकुमारी को उनके घर छोड़ने के लिए बाइक से निकला था। सचेंडी में बिनौर क्रॉसिंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर दस फीट गहरी खंती में गिर गई। हादसे में सुमित और मूला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
माैत पर दुखी परिजन
मौसी को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। सुमित बाइक पर तीन सवारी था और हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। उदयपुर, सचेंडी निवासी महेश चंद्र सोनकर अहमदाबाद में निजी शिपिंग कंपनी में नौकरी करते हैं। इस कंपनी में उनका बेटा सुमित भी नौकरी करता था। शुक्रवार को उनकी बेटी शालिनी की शादी शंभुआ, बिधनू के सतीश से हुई थी।
4 of 5
मृतक का परिवार
शनिवार को बारात विदा होने से पहले सुमित जलालपुर, गजनेर (कानपुर देहात) निवासी बुआ मूला देवी (65) और कश्यप नगर, कल्याणपुर में रहने वाली मौसी राजकुमारी को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। बिनौर क्रासिंग के पास बिधनू रोड पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। फोर्स के साथ मौकेपर पहुंचे एसअाे ने तीनों को खंती से निकाल कर सीएचसी भेजा।
यहां डॉक्टरों ने सुमित और मूला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजकुमारी को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया। पुलिस को परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बहन की शादी के चलते सुमित रातभर जागा था। सुबह बुआ और मौसी को बाइक से उनके घर छोड़ने के लिए वह निकल पड़ा। पुलिस का मानना है कि झपकी लगने की वजह से सुमित बाइक पर नियंत्रण खो बैठा होगा। यही हादसे की वजह भी बनी होगी।