लोगों ने इस वेलेंटाइन डे पर शहीद के नाम पर भी एक फूल का नारा बुलंद किया है। जिले के लोग डेरापुर के रैगवां गांव पहुंचेंगे। एक फूल शहीद के नाम अर्पित कर श्रृद्धांजलि देंगे। उनका कहना है कि देश की रक्षा करने वाले वीर सपूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद श्यामबाबू की पत्नी रूबी
हर बरसी पर उन्हें याद किया जाता रहे, इससे युवा पीढ़ी उनके बारे में जानती रहे। लोजपा के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि श्याम बाबू के शहीद हुए एक साल हो गए। 14 फरवरी को रैगवां गांव जाकर शहीद को नमन करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद श्याम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
हर्षवर्धन सिंह जादौन ने कहा कि देश के वीर सपूत श्याम बाबू की बरसी पर गांव पहुंचकर एक फूल शहीद के नाम चढ़ाया जाएगा। परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। समाज सेवी अक्षन अहमद ने कहा कि शुक्रवार का दिन देश के लिए शहीद हुए श्याम बाबू के नाम रहेगा। गांव में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद को श्रृद्धांजलि देंगे।
4 of 5
शहीद श्याम बाबू के माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
अपना दल के प्रदेश महासचिव मुकेश पटेल ने कहा कि युवा साथियों के साथ गांव पहुंचकर शहीद को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। पुलवामा में शहीद हुए डेरापुर रैगवां गांव में बरसी के एक दिन पहले श्याम बाबू के जयकारों के साथ तिरंगा लहराया गया। बच्चों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली।
झींझक के शांति विद्या निकेतन स्कूलों के शिक्षक व बच्चे शहीद के गांव पहुंचे। सभी ने समाधि स्थल पर शहीद के नाम एक फूल चढ़ाकर श्रृद्धांजलि दी। स्कूल का स्टाफ व बच्चे शहीद के परिवार से मिले। इस दौरान शहीद के परिजनों के आंसू छलक आए। सिठमरा जूनियर स्कूल के बच्चों ने भी पोस्टर के साथ रैली निकाली और शहीद को याद किया।