फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस से दूध निकालने के लिए चक्की के पास खड़ी थी महिला तभी पीछे से माैत ने दी दस्तक

Tue, 20 Mar 2018 06:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के भरुआसुमेरपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने अाया है। यहां एक महिला चक्की के पास भैंस का दूध निकालने के लिए खड़ी थी। दूध निकालने के बाद वह जैसे ही चक्की काे पारकर जाने लगी तभी माैत ने उसका रास्ता राेक लिया। 

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
थानाक्षेत्र के धुंधपुर गांव में सोमवार सुबह चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। धुंधपुर गांव निवासी शिवनारायन आचार्य के घर में आटा चक्की व तेल पिराई के लिए स्पेलर लगा रखा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
रविवार को सुबह करीब आठ बजे बिजली आने पर शिवनारायन के पुत्र ने गेहूं पीसने के लिए चक्की चालू कर दी। उसी समय उसकी पत्नी तिजिया (58) भैंस से दूध निकालने के बाद चक्की की साफ्ट को पारकर कर घर के अंदर जाने लगी। तभी उसकी साड़ी पट्टे में फंस गई और तिजिया उसकी चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
गेहूं पीस रहे पुत्र आश्विनी की जब तक उसकी नजर पड़ी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रधान प्रतिनिधि कालीदीन व प्रधान सुनीता निषाद ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें