सैकड़ों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। बाइक से घूम घूम कर गांव-गांव में इलाज करने वाले झोलाछाप के कारनामों से मासूम बच्चों समेत सौ से अधिक लोग एचआईवी की चपेट में आ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
डेमो पिक
एक साल के अंदर एचआईवी के 56 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। इस बीमारी से आशंकित लोगों को आईसीटीसी सेंटर पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही एचआईवी जागरूकता के लिए अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन
3 of 11
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव में बांगरमऊ में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 38 नए मरीज मिलने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि झोलाछाप अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
4 of 11
डेमो पिक
बांगरमऊ कोतवाली में जिस राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है उस पर गांव गांव में घूमकर लोगों का इलाज करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक राजेंद्र कई सालों से इलाके में दस रुपये लेकर ग्रामीणों का इलाज करता था। इस दौरान वह एक ही सिरिंज से कई लोगों को इंजेक्शन भी लगा देता था।
विज्ञापन
5 of 11
डेमो पिक
आशंका है कि इसी वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण एचआईवी की चपेट में आए हैं। बांगरमऊ सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी राजेंद्र घर से फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
मरीजों से ली जाएगी जानकारी
6 of 11
डेमो पिक
गुरुवार को एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे और एफआईआर की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जल्द ही एचआईवी पीड़ितों को को सीएचसी बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
7 of 11
डेमो पिक
स्वास्थ्य विभाग के शिविर में बांगरमऊ में एचआईवी से पीड़ित 38 मरीजों की पहचान हुई है। जबकि इससे पहले एक साल के अंदर 38 मरीज मिले थे। बड़ी संख्या में एचआईवी पॉजिटिव लोगों के सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। यहां विभाग स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगा। सीएमओ डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में शिविर लगाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों की एचआईवी जांच की जाएगी। अभी इलाके में इस बीमारी से पीड़ित अन्य मरीज मिलने की आशंका है।
जागरूकता पर देंगे जोर
8 of 11
डेमो पिक
सीएमओ डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि एचआईवी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। आखिर एचआईवी रोग कैसे फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
इन लक्षणों पर तुरंत जांच कराएं
9 of 11
डेमो पिक
जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर के काउंसलर पंकज कुमार शुक्ला के अनुसार किसी व्यक्ति को बिना किसी खास के वजह से बुखार आता है या वह लगातार डायरिया से पीड़ित रहता है तो उसे एचआईवी जांच जरूर करानी चाहिए। इसके साथ ही लगातार सूखी खांसी आने, मुंह में सफेद छालों के निशान होना, बहुत ही कम समय में वजन का कम होना, शरीर में लगातार थकान के बने रहना, डिप्रेशन व याद्दाश्त का कम होने पर भी एड्स की जांच करानी चाहिए।
एड्स से ऐसे बचें
10 of 11
डेमो पिक
-असुरक्षित यौन संबध नहीं बनाएं
-हर बार नई सुई या सिरिंज का इस्तेमाल करें या फिर सुई का विसंक्रिमत होना सुनिश्चित करें
-प्रसव के समय एड्स पॉजिटिव मां और नवजात को नेब्रापिन दवा जरूर पिलाएं