जल्द ही भारत में 3जी और 4जी नेटवर्क से बढ़कर 5जी नेटवर्क की सुविधा मिल सकेगी। जी हां, चाैंक गए न, लेकिन यह बिल्कुल हकीकत है। इसपर जाेरशाेर से काम चल रहा है। यही नहीं वर्ष 2019 तक फाइव-जी सेवा लांच की जा सकती है। इस रिसर्च के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इनफारमेशन टेक्नोलॉजी ने अाईअाईटी काे 15 करोड़ रुपये का बजट दिया है। यह जानकारी आईआईटी हैदराबाद केे निदेशक प्रो. उदय बी देसाई ने दी है। अागे पढ़िए क्या हाेगी 5 जी की स्पीड...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
5 जी नेटवर्क
एक्सपर्ट के मुताबिक 5जी नेटवर्क 4जी की तुलना में 20 गुना तेजी से डेटा ट्रांसमिट कर सकेगा। 5G नेटवर्क 1 सेकंड में 20 गीगाबाइट्स तक की स्पीड पकड़ सकेगा।
5 जी पर भले ही भारत में काम चल रहा हाे, लेकिन चीन एेसा देश हैं जहां इसपर टेस्टिंग शुरू हाे चुकी है। बताया जाता है कि चीन जल्द ही इसे अाम लाेगाें तक भी पहुंचा देगा। भारत में आईआईटी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पटना और आईआईटी मद्रास मिलकर फाइव-जी पर काम कर रहे हैं।