फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 नवंबर : जानिए अाज के दिन ही क्याें मनाया जाता है संविधान दिवस

Sat, 26 Nov 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
राष्ट्रीय संविधान दिवस - फोटो : amarujalakanpur
भारत में 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे काफी महत्वपूर्ण जानकारी है। भारतीय संविधान काे दुनिया के सबसे बेहतरीन संविधान में से एक कहा जाता है। क्याेंकि यह हर किसी काे समानता का अधिकार देता है। पढ़िए अागे की स्लाइड में...
 
विज्ञापन

2 of 3
भारतीय संविधान दिवस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भारतीय संविधान काे तैयार करने में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे अहम याेगदान रहा है। उन्हें भारत के संविधान का जनक कहा जाता है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के प्रथम कानून मंत्री के रुप में सेवा करने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद उन्हें 29 अगस्त को संविधान की प्रारुप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वह भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्हें मजबूत और एकजुट भारत के लिए जाना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
भारतीय संविधान दिवस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दरअसल वर्ष 1949 में 26 नवम्बर के दिन ही संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जिसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी किया गया था। इसलिए इस दिन काे भारतीय सरकार ने संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। पिछले वर्ष यानी 2015 से ही इसकी शुरूअात भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें