फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर देने वाला था सरप्राइज, आंख खुली तो 22 लाख के जेवर और 4 लाख रुपये गायब थे

Sat, 25 Aug 2018 09:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
चोरी की घटना पर पहुंच जांच करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में  ग्राम ताल्हेपुर में हुई 26 लाख की चोरी ने आशुतोष के अरमानों पर पानी फेर दिया। आशुतोष का शनिवार (25 अगस्त) को जन्म दिन था। वह अपने जन्मदिन पर परिवारीजनों को कार का सरप्राइज देने वाला था। दो दिन पहले ही तीन लाख रुपये निकालकर लाया था। जो चोरों ने पार कर दिए। वहीं चोर बेहद शातिर थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अलमारी में रखे सोने का पानी चढ़े चांदी का हार छोड़ गए। बड़े नोटों में चार लाख रुपये मिले तो दस-दस रुपये की आठ गड्डियां भी नहीं ले गए।  


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चोरी की घटना पर पहुंच जांच करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी  - फोटो : अमर उजाला
किसान सीताराम के पौत्र आशुतोष ने बताया कि वह औरैया जिले के ग्राम हैदरपुर स्थित पॉलीटेक्निक में एकाउंटेंट है। शनिवार 25 अगस्त को उसका बर्थ डे था। उसने कार खरीदने के लिए दो दिन पहले बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे। इसकी जानकारी घर में किसी को नहीं थी। वह सरप्राइज देना चाहता था। चोर सब रुपये उड़ा ले गए। आशुतोष की मां जयदेवी ने बताया कि उनका दूसरा बेटा अवधेश पाल आरईएस लखनऊ में जेई है।
विज्ञापन

3 of 5
चोरी होने पर बदहवास वृद्धा गोमती देवी  - फोटो : अमर उजाला
पति रामप्रकाश व एक देवर रामपाल का निधन हो चुका है। रामपाल का परिवार गाजियाबाद में रहता है। रजपाल मेरठ में नगर पालिका में जेई हैं। शिशुपाल गाजियाबाद में पुलिस में नौकरी करते हैं। जबकि सबसे छोटा देवर सुनील विकलांग है। उसकी शादी नहीं हुई है। वह गांव में रहता है। सभी का इस पैत्रक मकान में अपना-अपना कमरा है। उन कमरों की अलमारियों में जेवर रखे थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया।  

 

4 of 5
घर के अंदर तख्त पर लेटे वृद्ध किसान सीताराम  - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में जयदेवी बताती हैं कि वह औरैया में रहती हैं। दो दिन पहले गांव आई थीं। त्योहार होने के कारण उन्होंने कल घर की छत की भी साफ-सफाई की। घटना वाली रात को प्यास लगने पर वह रात लगभग एक बजे रसोईघर में पानी लेने गईं थीं। तब तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद जब वह सो गई तब किस समय चोरों ने धावा बोला वह नहीं समझ पा रही हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैपटॉप पर मोबाइल के जरिए लोकेशन पता करते क्राइमब्रांच के अधिकारी  - फोटो : अमर उजाला
आशुतोष ने बताया कि संभवत: रसोईघर के गेट की कुंडी बंद नहीं थी। चोर इसी रास्ते अंदर घुसे होंगे और कुंडी बंद करने से होने वाली आवाज से बचने को उन्होंने दरवाजे पर लगे हत्थों को कपड़े से बांधकर गेट बंद किए हैं। यही नहीं ऊपर छत पर जाने वाले दरवाजे भी खुले मिले हैं। ऐसे में लगता है कि चोरी के बाद चोर जीने से छत पर पहुंचे और पड़ोसी की दीवार का सहारा लेकर नीचे कूदकर भाग गए।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें