फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में काल बनी ठंड, सीजन में दूसरी बार 48 साल का रिकार्ड टूटा, रात में दो पहुंचा पारा, 43 की मौत

Mon, 30 Dec 2019 02:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर सहित आसपास के जिलों में भीषण ठंड, दिनभर छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
रिकार्डतोड़ ठंड और गलन ने रविवार को भी सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में 43 लोगों की जान ले ली। अकेले कानपुर शहर में 21 मौतों से कोहराम मच गया। कानपुर में ठंड ने 48 साल का रिकार्ड तोड़ दिया और यहां रविवार न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्यिस के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके अलावा औरैया जिले के साथ ही बुंदेलखंड के ज्यादातर जिलों में 2 और 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान ने लोगों में जानलेवा ठंड का खौफ देखा गया। 88 ट्रेेनें भी कोहरे से निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भीषण ठंड में खाली पड़ा कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
इस सीजन में कानपुर में दिन का पारा 10 दिन पहले 10.8 डिग्री तक जा चुका है। रविवार को सर्दी के रोगों से 21 और रोगियों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान खुला होने और हवाएं चलने की वजह से शीतलहरी का प्रकोप अधिक रहा। वहीं रात में पारा दो पहुंच गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुछ ऐसा है कानपुर में ठंड का आलम - फोटो : अमर उजाला
दिन भर धुंध भी रही, जिससे अधिकतम तापमान एक दिन पहले की अपेक्षा दो डिग्री नीचे गिर गया। इसी तरह न्यूनतम पारा एक दिन पहले की अपेक्षा दो डिग्री बढ़कर 4.6 डिग्री पर आ गया। अगले तीन दिन भी ठंड की इसी तरह की स्थिति रहेगी।

 

4 of 5
ठंड में ट्रेनें लेट, स्टेशन पर इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले न्यूनतम तापमान ने भी पांच वर्षों का रिकार्ड तोड़ा था। मौसम विभाग निदेशक नौशाद खान ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है। पहली और दूसरी जनवरी को बारिश की भी संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड में इंसान जानवर सब परेशान - फोटो : अमर उजाला
उधर, रविवार को छह रोगियों की सीओपीडी (सांस संबंधी रोग), चार रोगियों की अस्थमा, आठ रोगियों की हार्ट अटैक, तीन रोगियों की ब्रेन अटैक से मौत हो गई। इसके साथ ही मेनिनजाइटिस, इंसेफलाइटिस के रोगियों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जाड़े में रोगियों के लिवर और गुर्दे फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें