कानपुरः झांसी के परौना-भुआ में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 14 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इस बदलाव से लखनऊ और कानपुर से झांसी जाने वाली दोनोें पैसेंजर ट्रेनों को 10 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। जिन 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें अधिकतर मुंबई रूट की ट्रेनें हैं। 14 ट्रेनों को झांसी से कानपुर मार्ग के बजाय झांसी से आगरा और इटावा-टूंडला रूट से लाया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
16 ट्रेनें रद्द
लखनऊ-झांसी पैसेंजर (51813/51814), कानपुर-झांसी पैसेंजर (51803/51804) 20 फरवरी से एक मार्च तक रद्द रहेंगी। गोरखपुर लोकमान्य तिलक (15063) 25 फरवरी को निरस्त रहेगी। लोकमान्य तिलक-गोरखपुर (15064) 19 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी। लोकमान्य तिलक-गोरखपुर (11079) 21 और 28 फरवरी और गोरखपुर-लोकमान्य (11080) 23 फरवरी को रद्द रहेगी। लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस (11407) 21 और 28 फरवरी और पुणे-लखनऊ (11408) 19 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
16 ट्रेनें रद्द
कानपुर-बलसाड (12943) 20 और 27 फरवरी और बलसाड-कानपुर (12944) 22 फरवरी और एक मार्च को नहीं चलेगी। छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (15101) 29 जनवरी, पांच और 12 फरवरी और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-छपरा (15102) एक और आठ और 15 फरवरी को नहीं चलेगी। गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (12597) 29 जनवरी और पांच फरवरी और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-गोरखपुर (12598) 30 जनवरी और छह फरवरी को रद्द रहेगी।
4 of 5
16 ट्रेनें रद्द
14 ट्रेनों को झांसी से कानपुर मार्ग के बजाय झांसी से आगरा और इटावा-टूंडला रूट से लाया जाएगा। पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) 20, 22, 23, 25, 27 फरवरी, पुणे-गोरखपुर (15030) 23 फरवरी, एलटीटी-लखनऊ (12107) 20, 23, 25, 27 फरवरी, पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (12103) 22 फरवरी, लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस (12104), 24 फरवरी, छपरा-मुंबई एक्सप्रेस (15101) 19 और 26 फरवरी, मुंबई-छपरा एक्सप्रेस (15102) 22 फरवरी को झांसी से सीधे कानपुर रूट पर नहीं आएंगी बल्कि झांसी से आगरा-टूंडला होकर कानपुर आएंगी।
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11124) 20 फरवरी, एक मार्च और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) 19 और 28 फरवरी, एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12173) 19, 24, 26 फरवरी, प्रतापगढ़-एलटीटी (12174) 21, 26, 28 फरवरी। एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12143) 24 फरवरी को झांसी से ग्वालियर-भिंड-इटावा रूट से चलेगी। सुल्तानपुर-एलटीटी (12144) 25 फरवरी, गोरखपुर-एलटीटी (12541) 23 और 28 फरवरी को कानपुर-टूंडला-आगरा-झांसी रूट से चलेगी।