लॉकडाउन के 15वें दिन कानपुर के आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
2 of 5
लॉकडाउन का 15वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में लॉकडाउन के 15वें दिन शहर सन्नाटे में डूबा रहा। सख्ती के चलते यहां लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं फतेहपुर के आईटीआई रोड पर सब्जी की दुकानें नहीं लगीं। वर्मा चौराहा के पास चहल पहल दिखी।
विज्ञापन
3 of 5
लॉकडाउन का 15वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के अकबरपुर में नयागंज वार्ड मार्ग पर बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। वहीं रोज की तरह बैंकों में भीड़ उमड़ी। हालात ये हैं कि सुबह से ही लोग बैंकों के बाहर एकत्र हो जाते हैं। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।
4 of 5
लॉकडाउन का 15वां दिन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के रेलवे रोड पर स्टेट बैंक के बाहर सुबह से लाइन लग गई। वहीं मुख्य मार्ग पर सुबह चहल कदमी होती रही।