फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या करने से पहले दरिंदे ने किया दुष्कर्म, बताया क्यों गला घोंट ईंट से कुचला था सिर

Sat, 22 Jun 2019 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के एक गांव में सोते समय बच्ची को अगवा कर ईंट से कूंच-कूंच कर हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आया युवक मृतका का रिश्तेदार है। पुलिस के मुताबिक उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
बच्ची की हत्या के बाद बदहवास बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म और हत्या के आरोपी रामबाबू रावत को शुक्रवार देर रात पटियारा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। वह मुंबई भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में रामबाबू ने बताया कि पत्नी के अलग हो जाने के बाद से वह परेशान रहता था। उसने कुछ साल मुंबई और इसके बाद चंडीगढ़ में मजदूरी की। वह डेढ़ महीने पहले घर आया तो बच्ची की तबियत खराब थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के पिता की गरीबी को देखते हुए उसने बच्ची के इलाज में मदद की। कुछ दिन उन्हीं के घर पर रुका था और बच्ची के प्रति गलत ख्यालात रखने लगा। आठ जून को वह दोबारा गांव आया। इसके बाद मौका देख बच्ची को पैसों को लालच देकर उसके साथ मनमानी करने लगा। कुछ दिनों में बच्ची को दो हजार रुपये दे दिए थे। बृहस्पतिवार की रात वह नशे में था और बच्ची के साथ पूर्व के दिनों की तरह ही पेश आ रहा था।

 

4 of 5
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
बच्ची ने अपनी कुछ जरूरतें बताते हुए उससे एक हजार रुपये मांगे। पैसे न होने की बात कही तो बच्ची ने शोर मचाने की धमकी दे दी। राज खुलने के डर से बच्ची को खींचकर घर से दूर ले गया। उसके सिर पर ईंट मारी और दुपट्टे से गला कसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के मामले में आईजी जोन भी पहुंचे थे - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय का कहना है कि हो सकता है कि अपना जुर्म कम करने की उम्मीद से आरोपी बच्ची के प्रति मनगढ़ंत कहानी बता रहा हो। उसे अंदाजा है कि मौत हो जाने के कारण अब बच्ची के बयान की गुंजाइश खत्म हो गई है। पोस्टमार्टम और स्लाइड जांच व आरोपी की स्वीकारोक्ति देखते हुए हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें