फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के भाई समेत 11 सबसे करीबी साथी अब भी फरार, सभी ने पुलिस पर की थी गोलियों की बौछार

Tue, 28 Jul 2020 09:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू कांड के बाद मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे के भाई दीपक दुबे समेत 11 कुख्यात बदमाशों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दे दी है। वारदात के बाद से ये सभी फरार हैं। इन पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित है।

 
विज्ञापन

2 of 5
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
कई आरोपी विकास दुबे के बेहद खास हैं। पुलिस और एसटीएफ की टीमें इनकी तलाश में लगी हैं। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले में दीपक दुबे, राजाराम उर्फ प्रेम कुमार, शिव तिवारी, विष्णु पाल यादव उर्फ जिलेदार, ग्राम प्रधान राम सिंह यादव, रामू बाजपेई, गोपाल सैनी, हीरू दुबे, बउअन शुक्ला, शिवम दुबे और बाल गोविंद फरार हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
पुलिस इन पर इनाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। एसपी ने बताया कि अब इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट की अर्जी दे दी गई है। वारंट मिलते ही पुलिस कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी। एसपी ने बताया कि बिकरू कांड में राम सिंह यादव, जिलेदार, रामू और हीरू की भूमिका सबसे अधिक रही है।

 

4 of 5
vikas dubey news - फोटो : amar ujala
इन सभी ने पुलिसकर्मियों को मारा था। बाकी ने साथ दिया था। वारदात के बाद विकास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब है। पुलिस का कहना था कि विकास दुबे डीवीआर लेकर चला गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vikas dubey news - फोटो : अमर उजाला
अब वह मारा जा चुका है पर डीवीआर का पता नहीं चला। हालांकि पुलिस अफसरों को कहना है कि डीवीआर शायद फरार आरोपियों में से किसी के पास होगी। डीवीआर मिल जाती है तो पुलिस के लिए अहम सुबूत होगा। क्योंकि, विकास के घर के बाहर लगे कैमरों में वारदात कैद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें