फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस घर में 10 विदेशी बिल्लियां, कोई मैक-कोई कोटी, तस्वीरें ऐसी जिन्हें देखे बिना आप रह नहीं पाएंगे

Sun, 13 Dec 2020 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विदेशी बिल्लियां - फोटो : ओपी वाधवानी
एक नहीं, दो नहीं दस विदेशी बिल्ली। जी हां, कानपुर में गोविंद नगर की रहने वाली तमन्ना सेठी के घर में सफेद रंग की 10 पर्शियन कैट आपको अठखेलियां करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
बिल्ली को खिलाती तमन्ना सेठी - फोटो : ओपी वाधवानी
तमन्ना इन बिल्लियों से इतना प्यार करती हैं कि उनके लिए सर्दी में बाकायदा स्वेटर बुनवाया जाता है, रूम हीटर भी लगाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
विदेशी बिल्लियां - फोटो : अमर उजाला
बाकायदा परिवार के सदस्यों की तरह घर में रहती हैं। तमन्ना बताती हैं कि उन्होंने चार साल पहले एक जोड़ा मंगवाया था। धीरे-धीरे इनकी संख्या अब 10 पहुंच गई है।

4 of 6
बिल्ली को खिलाती तमन्ना सेठी - फोटो : अमर उजाला
इन बिल्लियों से इतना लगाव है कि वे शब्दों में बयान नहीं कर सकती हैं। 10 बिल्लियों में सबसे प्रिय उन्हें मून लगती है। यह बहुत ही शांत है। कभी घर को गंदा नहीं करती है।
विज्ञापन

5 of 6
बिल्ली को खिलाती तमन्ना सेठी - फोटो : अमर उजाला
तमन्ना ने बताया कि जब वह इस पर गुस्सा करती हैं तो कमरे में दुबककर बैठ जाती है। शांत देखकर पास आती है और दुलार करने लगती है। बाकी बिल्लियों के नाम रोज, कोटी, त्रिशा, डॉल, मैक आदि हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिल्लियों को खिलाती तमन्ना सेठी - फोटो : अमर उजाला
पर्शियन कैट की खासियत
- इन बिल्लियों के बाल बड़े होते हैं। इनका चेहरा गोल और थूथन छोटा होता है। ये ईरान में पाई जाती हैं।
- ये बिल्लियां शिकार करके नहीं खाती हैं, चूहों को भी नहीं मारती हैं। इंसानों से भी घुल-मिलकर रहती हैं।

खाने में यह
अंडा, चिकन, दही, दूध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें