उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र के गोबरहा गांव में रविवार को किसानों के साथ की गई पुलिस बर्बरता की जानकारी होने पर शनिवार को सांसद साक्षी महाराज गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद बिहार थाना प्रभारी से सवाल किया। सांसद ने किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने या फाइनल रिपोर्ट लगाने को कहा। सांसद ने गांव में जनसमस्याओं के निराकरण का भी वादा किया।
विज्ञापन
2 of 6
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सांसद साक्षी महाराज ने गोबरहा गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि राजकुमार लोधी ने उन्हें किसानों के साथ हुई घटना की जानकारी दी है। छुट्टा मवेशी की समस्या का समाधान प्रशासन को करना था, जिसे किया नहीं और जब किसानों ने एक प्रयास किया तो उनके साथ बर्बरता की गई।
विज्ञापन
3 of 6
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दो टूक कहा कि अब एफ आईआर तो हो ही चुकी है, लेकिन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इसे वापस ले या एफ आर लगाकर मामला खत्म कर किसानों को राहत दे। सांसद ने पुलिस व तहसील प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम देश को बचाने में लगे हैं और प्रशासन गाय बैल नहीं संभाल पा रहा है।
4 of 6
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों से कहा कि कभी भी ऐसी कोई बात हो तो कानून हाथ में लेने की बजाय उन्हें सूचना दें। सांसद ने एक वर्ष से निर्माणाधीन चल रही भगवंतनगर की गोशाला की जांच कराने की भी बात कही। सांसद के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद नजर आई है। इस दौरान कृष्ण कुमार भारती व नीरज बाजपेई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
ओवैसी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का किया प्रयोग
गोबरहा गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनानी शुरू कर दीं। इसी बीच उनके बोल एक बार फिर बिगड़े। उन्होंने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि 370, तीन तलाक, नागरिकता बिल जैसे हर निर्णय पर ओवैसी खून की नदियां बहने की बात करता है।
जबकि जनता हर बार उसे आइना दिखाती है। विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी मोदी सरकार राष्ट्र हित में कोई भी निर्णय लेती है तो विपक्षी खून की नदियां बहा देने की बात करते हैं, लेकिन देश की जनता सजग है और विपक्षियों के मंसूबे पूरे नहीं हो पाते। सांसद ने जल्द ही चार बीबी चालीस बच्चे पर भी प्रतिबंध लगाए जाने वाला कानून लाए जाने की बात