फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हैवानियत की हदें पार: प्रेमिका का कत्ल, 2 दिन लाश संग कमरे में सोया, बदबू फैली तो किया ये काम; खुलासा

Mon, 19 Jan 2026 01:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यूपी में रिटायर्ड रेलकर्मी ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। रिटायर्ड रेलकर्मी ने पहले प्रेमिका को मारा, फिर दो दिन तक शव के साथ कमरे में सोया। पुलिस की पकड़ में आने के बाद आरोपी ने वारदात की कहानी सुनाई। कमरे से दुर्गंध फैलने पर बक्से के अंदर रखकर शव जला दिया। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका के दूसरे युवक से संबंध हो जाने का भी शक था।
विज्ञापन
1 of 13
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी के सीपरी बाजार के ब्रह्म नगर इलाके में हुए खौफनाक हत्याकांड में मुख्य आरोपी राम सिंह ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसकी बातें सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। राम सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रीति से वह बेहद प्यार करता था। 

पूरी पेंशन उस पर उड़ा देता था लेकिन कुछ समय से प्रीति के व्यवहार में बदलाव आ गया था। उसे शक था कि पीठ पीछे प्रीति किसी दूसरे युवक से बात करने लगी है। प्रीति उस युवक से नियमित मिलने जाती थी। इस बारे में उसने पूछने की कोशिश की लेकिन प्रीति साफ जवाब नहीं देती थी। 
 
विज्ञापन

2 of 13
jhansi murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रीति उससे लगातार पैसों की भी मांग करती थी। पहले ही अपनी पेंशन से मिले 20 लाख रुपये उसे दे चुका था। पैसे न मिलने पर प्रीति धमकाती थी। इस पर राम सिंह को गुस्सा आ गया। यह बात उसने अपनी दूसरी पत्नी गीता रायकवार को भी बताई। प्रीति का चाल-चलन पसंद न आने पर उसने हत्या करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन

3 of 13
झांसी में खौफनाक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के इरादे से ही किराये पर लिया था मकान
आठ जनवरी की शाम प्रीति को लेकर वह ब्रह्म नगर स्थित किराये के मकान में पहुंचा। सुनसान इलाके में होने से हत्या के इरादे से ही उसने इसे किराये पर लिया था। यहां प्रीति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। फर्श पर बिखरे खून को साफ कर दिया। इसके बाद अंदर के कमरे में शव को लेकर गया। 

4 of 13
झांसी में खौफनाक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन शव के साथ कमरे में सोया भी
राम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उसे अपने से अलग नहीं करना चाहता था। दो दिनों तक वह शव को लेकर कमरे में बंद रहा। उसी कमरे में सोया भी। जब कमरे से दुर्गंध फैलने लगी, तब आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नष्ट करने की योजना बनाई। उधर, डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। डीएनए जांच के लिए अंश निकालकर फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। 
विज्ञापन

5 of 13
झांसी में खौफनाक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम सिंह ने 400 रुपये में बुक किया था लोडर
लोडर चालक जय सिंह पाल की सजगता से ही शातिर राम सिंह की करतूत उजागर हो सकी। जय पाल ने पुलिस को बताया कि वह भी ब्रह्मनगर इलाके में रहता है। शनिवार दोपहर राम सिंह ने उसके पास आकर कहा कि वह कमरा खाली करने जा रहा है। 

 
विज्ञापन

6 of 13
प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में बिस्तरबंद और एक बक्सा सैंयर गेट लेकर चलना है। रात में जाने की बात सुनकर उसने इन्कार कर दिया लेकिन राम सिंह के मानने पर राजी हो गया। चार सौ रुपये का भाड़ा तय हुआ। चालक का कहना है कि बक्सा काफी भारी था। चार लोगों ने पकड़कर उसे नीचे उतारा। 

 
विज्ञापन

7 of 13
राम सिंह परिहार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बक्से से अजीब तरह की दुर्गंध आ रही थी। पूछने पर राम सिंह ने कहा कि बक्से में घर का सामान है। अंदर गिर जाने से दुर्गंध आ रही है। राम सिंह उसके साथ गाड़ी में नहीं बैठा, जबकि उसका बेटा नितिन समेत अन्य लोग बैठ गए। 

8 of 13
बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम सिंह ने कहा कि वह पीछे-पीछे आ रहा है। जब वे लोग सैंयर गेट अंदर फूटा चौपड़ा के पास स्थित कॉलोनी के अंदर बक्सा ले जाने लगे तब बक्से से अजीब तरह का पानी गिरने लगा। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जब बक्से का ताला तोड़ा, तब अंदर से अवशेष, हड्डियां एवं कोयला मिला।
 

9 of 13
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी में रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या 
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अनैतिक संबंध में रह रही तीसरी महिला की ब्लैकमेल से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। इसके बाद लोहे के बड़े बक्से में भरकर शव की जला दिया। आठ दिन तक वह जले हुए टुकड़ों को कमरे में रखे रहा। बाद में दूसरी पत्नी के बेटे के सहयोग से वह शव को ठिकाने लगाने के लिए निकला लेकिन ऑटो चालक के शक होने पर साजिश का पता चला। सीपरी थाना इस मामले में सीपरी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राम सिंह, उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार और बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।

10 of 13
jhansi murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी राम सिंह परिहार उर्फ बृजभान (64) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी पहली पत्नी गीता परिहार नंदनपुरा में बेटे एवं बहू के साथ रहती है जबकि दूसरी पत्नी गीता रायकवार सैंयर गेट के पास रहती है। पुलिस ने बताया कि राम सिंह पहली पत्नी गीता परिहार से अधिक मतलब नहीं रखता है। कुछ साल पहले तक दूसरी पत्नी गीता रायकवार के साथ रहता था।
 

11 of 13
आरोपी पति बृजभान व मृतका प्रीति - फोटो : अमर उजाला
सीपरी बाजार के खाती बाबा निवासी प्रीति (37) पत्नी राजकुमार से अवैध संबंध हो गए थे। प्रीति रेलवे अफसर के घर खाना बनाती थी। अपने से 27 साल छोटी प्रीति की सुंदरता पर रीझकर राम सिंह उस पर पूरी पेंशन लुटाता था। प्रीति जिद करके उससे गहने बनवाती थी। 

12 of 13
झांसी में खौफनाक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे नितिन ने पूछताछ में बताया कि प्रीति ने ढाई लाख रुपये देने का दबाव बनाया था। पैसा न मिलने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को धमकी दी। इससे राम सिंह परेशान रहने लगा। उसने यह बात दूसरी पत्नी गीता रायकवार को बताई। गीता पहले से प्रीति से जलन रखती थी। उन दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची।
विज्ञापन

13 of 13
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
प्रीति के पति राजकुमार ने बताया कि वह सात जनवरी से लापता थी। उसकी तहरीर के आधार पर राम सिंह समेत तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बक्से से बरामद हुए अंश की डीएनए जांच कराई जाएगी।-बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें