फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में हो रहा था जिस्म का सौदा: छापेमारी में तीन युवतियां पकड़ी गईं, दो युवक भी धरे गए, लगी भीड़

Thu, 27 Feb 2025 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शहर के आवास विकास स्थित एक भवन की दूसरी मंजिल पर लंबे समय से स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
स्पा सेंटर में हो रही थी जिस्मफरोशी - फोटो : अमर उजाला
झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर से तीन युवतियां, एक ग्राहक और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। भवन मालिक और स्पा सेंटर संचालक पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

2 of 5
स्पा सेंटर में हो रही थी जिस्मफरोशी - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास स्थित एक भवन की दूसरी मंजिल पर लंबे समय से स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सेंटर में झांसी और बाहरी जनपद की लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्पा सेंटर में हो रही थी जिस्मफरोशी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार शाम छह बजे सीपरी बाजार पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा, तभी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सेंटर से तीन युवतियों को दबोच लिया। ये युवतियां वाराणसी, बुलंदशहर और स्वसा की रहने वाली हैं। सेंटर में एक ग्राहक और एक दलाल भी मिला। दलाल ग्राहकों को स्पा सेंटर लाता था। 

4 of 5
स्पा सेंटर में हो रही थी जिस्मफरोशी - फोटो : अमर उजाला
युवतियों को भी वह सेंटर पर पहुंचाता था। पुलिस तीनों को थाने ले आई। कार्रवाई के दौरान सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी, अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट, सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह और महिला थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पा सेंटर में हो रही थी जिस्मफरोशी - फोटो : अमर उजाला
सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सेंटर मालिक और स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पिछले बीस दिनों के दौरान देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले सीपरी बाजार थाना इलाके के अयोध्यापुरी में एक मकान में देह व्यापार का अड्डा संचालित होते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें