फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने से मां समेत दो बेटों की मौत, तीनों खेत में लगा रहे थे पानी; Video

Mon, 10 Mar 2025 04:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

यूपी के झांसी स्थित बंगरा में सोमवार को एक बड़ी घटना हो गई है। बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
1 of 4
खेत में काम कर रहे थे तीनों - फोटो : अमर उजाला
यूपी के झांसी स्थित बंगरा में सोमवार को एक बड़ी घटना हो गई है। बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
खेत में लगा रहे थे तीनों पानी
पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई है। हर कंवर पत्नी स्व. धर्म दास कुशवाहा निवासी ग्राम बंगरा उम्र करीब 65 वर्ष अपने पुत्र काशीराम कुशवाहा उम्र 45 वर्ष और नरेंद्र कुशवाहा उम्र 32 वर्ष के साथ बंगरा स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रही थीं कि तभी अचानक बिजली का करंट लगने से तीनों लोगों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

3 of 4
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस
खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने किसी तरफ से तीनों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की छानबीन में जुट गई है। जांच में जो दोषी निकलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है। 

विज्ञापन

4 of 4
शवों को अस्पताल ले जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
गांव में छाया मातम
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि हर कंवर, काशीराम और नरेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। हर किसी की आंखों में गम के आंसू हैं। सबकी जुबान पर बस यहीं बात, हे भगवान ये क्या हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें