79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द पर ध्वजारोहण किया। वहाँ मौजूद पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में स्वतंत्रता सेनानियों के अप्रतिम बलिदानों, आजादी के महत्व तथा आधुनिक भारत में युवाओं एवं पुलिस बल की भूमिका को रेखांकित करते हुए संबोधित किया।