झांसी में डेयरी संचालक की हत्या कई दिनों तक रेकी के बाद की गई। वारदात से करीब डेढ़ घंटे पहले से आरोपी घटनास्थल पर मंडरा रहे थे। हमलावर पूरे इलाके से अच्छी तरह वाकिफ थे, इस वजह से उन्होंने यह जगह चुनी।
झांसी में भीड़ भरी सड़क पर जिस तरह से इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया, उसे देख संभावना जताई जा रही कि कई दिन पहले से हत्याकांड की साजिश रची गई थी। इसके लिए हथियार समेत संसाधन जुटाए गए। वारदात के बाद पुलिस दबिश देने जब आरोपियों के घर पहुंची, तब वहां पहले से ही ताला लटक रहा था।
यहां तक हमलावरों ने अपने घरों में बंधे रहने वाले जानवर तक हटा दिए। घर में महिलाएं भी नहीं थीं। इस वजह से संभावना जताई जा रही कि पिछले करीब एक सप्ताह पहले से ही हत्याकांड का ताना-बाना बुन लिया गया था।
विज्ञापन
2 of 11
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, पुलिस की जांच समेत अन्य लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि हमला सटीक रहे, इसके लिए पूरे रास्ते की कई दफा रेकी की गई थी। हमलावर पूरे इलाके से अच्छी तरह वाकिफ थे, इस वजह से उन्होंने यह जगह चुनी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों में शामिल कुछ लोगों का दो दिनों से वहां आना-जाना बढ़ गया था।
विज्ञापन
3 of 11
घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई घंटे आरोपी वहां बैठते थे। वारदात से करीब डेढ़ घंटे पहले से भी आरोपी वहां मंडरा रहे थे। अरविंद के पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद लोगों ने ही उसे रोका। चंद मिनट बाद ही मंडी रोड पर पीछे से अन्य बाइक सवार बदमाश भी पहुंच गए। कुछ मिनटों में ही पूरा घटनाक्रम हो गया। असलहे समेत विपक्षियों को देख अरविंद को खतरे का आभास हो गया था लेकिन पत्नी के साथ होने से वह भाग नहीं सका।
4 of 11
पत्नी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदमाशों ने पत्नी का हाथ पकड़ कर उसे सड़क पर पटक दिया था। इसके बाद अरविंद को घेरकर एक राउंड फायर किए। पुलिस को वहां से कई कारतूस बरामद हुए। पुलिस घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्यारोपी इसके पहले भी कोशिश कर चुके लेकिन उस समय वारदात नहीं कर पाए।
विज्ञापन
5 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अरविंद के लहूलुहान होकर सड़क पर गिर जाने के बाद हमलावर उसकी पत्नी संगीता पर भी गोली चलाना चाहते थे। एक हमलावर ने जमीन पर गिरी संगीता पर असलहा तान दिया लेकिन, फिर वहां से सभी भाग निकले।
विज्ञापन
6 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात हुआ अंतिम संस्कार
अरविंद के शव का शाम करीब पांच बजे डॉक्टरों के पैनल के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को गांव ले जाया गया। गांव में शव के पहुंचते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी समेत नवाबाद, सोपरी बाजार, कोतवाली, बड़ागांव समेत कई थानों से पुलिस को बल को तैनात किया गया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ रामवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर भी पूरे समय डटे रहे। परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया। इसके बाद पास के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
7 of 11
विलाप करती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिलखते हुए संगीता बोली, मेरी आंखों के सामने ले ली पति की जान
दिनदहाड़े सड़क पर गोली चलते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पति अरविंद के लहूलुहान हाल में सड़क पर पड़ा देख पत्नी संगीता के बचाओ-बचाओ चिल्लाने पर लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। तब तक उसकी हल्की-हल्की सांस चल रही थी। मेडिकल कॉलेज में अरविंद की मौत के बाद बिलखते हुए संगीता गुहार लगाती रही।
8 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों से भी बिलखते हुए कहा कि उसके सामने पति को गोली मारकर जान ले ली। कोई कुछ नहीं कर पाई। उसके पति को लौटा दो। वहीं, परिजनों का कहना है रोजाना की तरह अरविंद ने सुबह अपनी डेयरी का काम पूरा किया। अरविंद हमेशा अकेले ही बैंक का काम करने जाता था। संगीता को कभी-कभी लेकर बाहर निकलता था।
9 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेफड़े एवं आंत फटने से गई जान
अरविंद के शव का पोस्टमार्टम कराने पर दो गोलियां शरीर के अंदर फंसी मिली जबकि एक गोली उसके सिर को छूती हुई निकल गई। पत्नी संगीता ने चार गोली मारे जाने की बात पुलिस को बताई थी लेकिन पोस्टमार्टम कराने पर सिर्फ तीन गोलियों के निशान ही मिले। शरीर के अंदर फंसी दो गोलियों में एक गोली से उसका फेफड़ा फट गया था जबकि दूसरी गोली पेट में जा धंसी थी। इस गोली से उसकी आंत फट गई थी। इस वजह से उसकी जान चली गई।
10 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी में पत्नी के सामने दिनदहाड़े डेयरी संचालक की हत्या
झांसी के सीपरी बाजार के भोजला गांव के पास सोमवार दोपहर पत्नी के साथ जा रहे डेयरी संचालक अरविंद यादव (38) की कई बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पत्नी संगीता को लात-घूंसों से मारकर सड़क पर पटक दिया गया। घटना के बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास की दुकानें भी धड़ाधड़ बंद हो गईं। इस नृशंस हत्या से भोजला समेत आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
उधर, आरोपी घर में ताला बंद करके फरार हो गए। संगीता ने गांव के पूर्व ग्राम प्रधान समेत उसके परिजनों पर पति की हत्या का आरोप लगाया। नौ नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस उन्हें तलाश रही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया गया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक की छानबीन में दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।