झांसी में एक महिला ने महज छह माह पुराने प्यार के लिए पति की हत्या करा दी। हत्या के लिए हथियार खरीदने के लिए भी आरोपी महिला ने रुपये दिए। प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने किरण को फोन कर जानकारी दी थी।
झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आई पत्नी किरण और उसके प्रेमी शिव कुमार ने
पुलिस की पूछताछ में अपने प्रेम के कई किस्से उजागर किए। किरण ने पुलिस को बताया कि वह खाली समय में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करती है।
फेसबुक पर ही उसकी दोस्ती शिव कुमार से हुई। कुछ दिनों में दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर लंबी-लंबी बात होने लगी। जगभान के बाहर रहने पर किरण बहाना बनाकर घर से निकल जाती थी। दोनों साथ में समय गुजारते थे।
विज्ञापन
2 of 10
आरोपी पत्नी और जगभान कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संक्रांति मेले में शिवपुरी घूमने गई थी किरण
संक्रांति मेले में किरण उसके साथ शिवपुरी घूमने गई थी। इस दौरान दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। जगभान जब कुछ दिनों के लिए घर आता, तब उनका मिलना-जुलना बंद हो जाता था। किरण ने पुलिस को बताया कि जगभान को कुछ समय से शक होने लगा था। वह अक्सर बच्चों से उसके बारे में पूछता था।
विज्ञापन
3 of 10
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किरण के फोन में पति ने देखी थी चैटिंग
कुछ महीने पहले घर आने पर उसने मोबाइल में उसकी चैटिंग देख ली थी। जगभान ने उसे मारा भी था। यह बात मालूम चलने पर प्रेमी शिव कुमार ने सबक सिखाने की बात कही। किरण ने ही उसकी हत्या की साजिश रची। शिव कुमार ने अपने दोस्त धर्मेंद्र को भी साजिश में शामिल कर लिया।
4 of 10
बरामद हथियार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगभान को पहले से जानता था धर्मेंद्र
31 जनवरी को जगभान के घर से निकलने पर किरण ने तुरंत यह बात शिव कुमार को बताई। शिव कुमार अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ पहले से तैयार था। धर्मेंद्र पहले से जगभान को जानता था। उसने स्टेशन से जगभान को शराब पीने के बहाने बाहर बुलाया। वे लोग स्टेशन के बाहर पहुंचे।
सामने मंदिर होने की वजह से पीछे की झाड़ियों में चले गए। यहां धर्मेंद्र के साथ जगभान ने शराब पी। शिव कुमार मौके की तलाश में था। मौका मिलने पर शिवकुमार ने कनपटी के पास तमंचा से गोली मारी और भाग निकला। कुछ देर बाद जगभान ने फोन कर किरण को काम हो जाने की बात बताई। पुलिस ने जब किरण का कॉल रिकॉर्ड देखा तब उसमें इसी कॉल से वह पकड़ में आया।
विज्ञापन
6 of 10
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरी कहानी
रेलवे में वेंडर रहे जगभान की पत्नी ने कराई हत्या
झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या उसकी पत्नी किरण कुशवाहा ने अपने प्रेमी शिव कुमार लोधी के साथ मिलकर कराई थी। हत्या के 10 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी किरण, प्रेमी शिव कुमार लोधी एवं उसके दोस्त धर्मेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया। शिव कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा समेत कारतूस बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक फरवरी को झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर के पास झाड़ियों से ललितपुर के थाना तालबेहट के तेरई फाटक निवासी जगभान कुशवाहा (40) की खून से सनी लाश बरामद हुई थी। जगभान रेलवे में वेंडर था। वह चेन्नई जाने के लिए 31 जनवरी की रात घर से निकला था। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सबसे पहले जगभान की पत्नी किरण पर ही शक हुआ। वह बार-बार बयान बदल रही थी।
8 of 10
पुलिस द्वारा बरामद हथियार और मोबाइल फोन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने को भी राजी नहीं थी। जो चीज बताती थी, क्रॉस चेक कराने में वह बात झूठी निकलती थी। उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने पर एक नंबर का पता लगा। वह नंबर शिव कुमार का था। शिव कुमार तलाशने पर नहीं मिला। उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में मिल रही थी। कई दिनों तक पुलिस को वह चकमा देता रहा।
मंगलवार दोपहर में नवाबाद एवं स्वॉट टीम ने उसे रक्सा बाइपास तिराहे पर महादेव कांप्लेक्स के पास से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने किरण समेत धर्मेंद्र निवासी उमरी कला (शिवपुरी) को भी पकड़ लिया। किरण ने बताया कि शिवपुरी के भौती थाना के उमरी कला निवासी शिव कुमार लोधी से छह महीने पहले ही फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति की गैर मौजूदगी में वह उससे मिलने जाती थी।
छुट्टी में आने पर जगभान शराब पीकर उसे पीटता था। जगभान को उनके संबंध का भी पता चल गया था। उनके बीच वह रोड़ा बनने लगा था। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। गिरफ्तारी टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव एवं स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर आदि शामिल रहे।