फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पार्षद संग आधी रात कमरे में थी पत्नी, पति ने बुलाई पुलिस; दोनों बोले- काटकर नीले ड्रम में भर देंगे, Video

Thu, 10 Apr 2025 07:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

झांसी के थाना मऊरानीपुर निवासी युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है। पत्नी पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पति ने बताया कि पार्षद पुरुष मित्र के साथ मिलकर पत्नी उसकी हत्या करके ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन
1 of 4
पति ने घर भेजी पुलिस तो दोनों साथ मिले - फोटो : अमर उजाला
झांसी स्थित थाना मऊरानीपुर निवासी युवक ने पत्नी पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़ित पति का कहना है पार्षद पुरुष मित्र के साथ मिलकर पत्नी उसकी हत्या करके ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रही है। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उधर, इस मामले में पार्षद का नाम सामने आने से इलाके में हलचल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 4
पकड़े गए आरोपी की पुलिस संग हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
दोनों करते हैं आपत्तिजनक चैट
पीड़ित युवक महोबा स्थित अस्पताल में संविदा पर काम करता है जबकि पत्नी सरकारी विद्यालय में क्लर्क है। उसने प्रार्थना पत्र के जरिए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का एक पार्षद से मिलना जुलना है। उसकी अनुपस्थिति में दोनों मिलते हैं। कुछ माह पहले उसने पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक चैट पकड़ी थी। समझाने के बाद भी उनका मिलना-जुलना बंद नहीं हो रहा।
विज्ञापन

3 of 4
आरोपी पार्षद - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को आ गया घर
8 अप्रैल को वह ड्यूटी करने महोबा गया था। पार्षद अपने दूसरे साथी के साथ आधी रात को उसके घर पहुंच गया। यह पता चलने पर उसने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस भेज दी। पुलिस ने पार्षद को उसके घर के अंदर से पकड़ा। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाम को जब वह घर पहुंचा तब पत्नी और उसका पार्षद पुरुष मित्र उसकी हत्या करके नीले ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी बोली- पेट में दर्द था, मदद के लिए बुलाया
वहीं, महिला ने भी पलटवार करते हुए पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने पेट में दर्द होने पर मदद के लिए उस युवक को बुलाया था। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें