तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज
- फोटो : अमर उजाला
अब ओम क्रांति का भी लगना चाहिए नारा: रामभद्राचार्य
सनातन हिंदू एकता के समापन के मौके पर शुक्रवार को तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज भी ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जो हिमालय के समान स्थिर और चंद्रमा के समान शीतल है, वही हिंदू है। हिन्दू कभी हिंसक नहीं होता, लेकिन हिंसा का विनाश करने वाला अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि अब ओम शांति के साथ ओम क्रांति का नारा भी लगना चाहिए। शास्त्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कह कि जो हमारी हिंसा करने आए, हमें उसकी हिंसा करनी चाहिए। इस दरम्यान उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी हिंदू मंदिर होंगे, उन्हें लेकर रहेंगे। इससे पूर्व उन्होंने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, रामचंद्रदास महाराज ने कहा कि ओरछा दूसरी अयोध्या है, यहां से जाति-पाति के ढांचे को ढहाने का संकल्प लेना है।