फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन मिनट तक तबाड़तोड़ गोलीबारी...पत्नी के सामने कत्ल; बदमाशों ने डेयरी संचालक को घेरकर गोलियों से भून डाला

Tue, 09 Sep 2025 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में पत्नी के सामने दिनदहाड़े डेयरी संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। तीन मिनट तक गोलियां बरसाई जाती रहीं। युवक को चार गोली लगीं। छह साल पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में भारी तनाव के चलते पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
1 of 11
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला
झांसी के सीपरी बाजार के भोजला गांव के पास सोमवार दोपहर पत्नी के साथ जा रहे डेयरी संचालक अरविंद यादव (38) की कई बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पत्नी संगीता को लात-घूंसों से मारकर सड़क पर पटक दिया गया। घटना के बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले। 

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास की दुकानें भी धड़ाधड़ बंद हो गईं। इस नृशंस हत्या से भोजला समेत आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

उधर, आरोपी घर में ताला बंद करके फरार हो गए। संगीता ने गांव के पूर्व ग्राम प्रधान समेत उसके परिजनों पर पति की हत्या का आरोप लगाया। नौ नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस उन्हें तलाश रही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक की छानबीन में दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। भोजला गांव निवासी अरविंद गांव में रहकर डेयरी चलाता था। पत्नी संगीता ने बताया कि अरविंद ने दो लाख का लोन लिया था।  किस्त की रकम के लिए पैसा निकालने के लिए पहले वे दोनों करीब साढ़े 11 बजे बाइक से बीकेडी के पास स्थित एक बैंक में गए। वहां से दो लाख रुपये निकालकर भोजला मंडी स्थित एसबीआई में किस्त जमा करने जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 से अधिक बदमाशों ने घेरकर अरविंद पर चलाई गोली
संगीता के मुताबिक, बीकेडी के पास से तीन बाइक पर सवार युवक उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह दोनों भोजला गांव के करीब पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे 12 से अधिक बदमाश अरविंद को घेरकर गोलियां चलाने लगे। तीन मिनट तक तबाड़तोड़ गोलियां चलती रहीं। खून से लथपथ अरविंद जमीन पर गिर पड़ा।


 

4 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति को खून से लथपथ देख संगीता आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाने लगी। कुछ देर में एबुलेंस पहुंच गई। पत्नी अरविंद को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, सीपरी बाजार पुलिस अस्पताल पहुंची। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

5 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई दिनों तक रेकी, मौका पाते ही वारदात को दिया अंजाम
झांसी में भीड़ भरी सड़क पर जिस तरह से इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया, उसे देख संभावना जताई जा रही कि कई दिन पहले से हत्याकांड की साजिश रची गई थी। इसके लिए हथियार समेत संसाधन जुटाए गए। वारदात के बाद पुलिस दबिश देने जब आरोपियों के घर पहुंची, तब वहां पहले से ही ताला लटक रहा था। यहां तक हमलावरों ने अपने घरों में बंधे रहने वाले जानवर तक हटा दिए। घर में महिलाएं भी नहीं थीं। इस वजह से संभावना जताई जा रही कि पिछले करीब एक सप्ताह पहले से ही हत्याकांड का ताना-बाना बुन लिया गया था।

 
विज्ञापन

6 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, पुलिस की जांच समेत अन्य लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि हमला सटीक रहे, इसके लिए पूरे रास्ते की कई दफा रेकी की गई थी। हमलावर पूरे इलाके से अच्छी तरह वाकिफ थे, इस वजह से उन्होंने यह जगह चुनी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों में शामिल कुछ लोगों का दो दिनों से वहां आना-जाना बढ़ गया था।

 
विज्ञापन

7 of 11
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई घंटे आरोपी वहां बैठते थे। वारदात से करीब डेढ़ घंटे पहले से भी आरोपी वहां मंडरा रहे थे। अरविंद के पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद लोगों ने ही उसे रोका। चंद मिनट बाद ही मंडी रोड पर पीछे से अन्य बाइक सवार बदमाश भी पहुंच गए। कुछ मिनटों में ही पूरा घटनाक्रम हो गया। असलहे समेत विपक्षियों को देख अरविंद को खतरे का आभास हो गया था लेकिन पत्नी के साथ होने से वह भाग नहीं सका। 

 

8 of 11
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदमाशों ने पत्नी का हाथ पकड़ कर उसे सड़क पर पटक दिया था। इसके बाद अरविंद को घेरकर एक राउंड फायर किए। पुलिस को वहां से कई कारतूस बरामद हुए। पुलिस घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हत्यारोपी इसके पहले भी कोशिश कर चुके लेकिन उस समय वारदात नहीं कर पाए। 

 

9 of 11
विलाप करती पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अरविंद के लहूलुहान होकर सड़क पर गिर जाने के बाद हमलावर उसकी पत्नी संगीता पर भी गोली चलाना चाहते थे। एक हमलावर ने जमीन पर गिरी संगीता पर असलहा तान दिया लेकिन, फिर वहां से सभी भाग निकले।

 

10 of 11
घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात हुआ अंतिम संस्कार
अरविंद के शव का शाम करीब पांच बजे डॉक्टरों के पैनल के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को गांव ले जाया गया। गांव में शव के पहुंचते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी समेत नवाबाद, सोपरी बाजार, कोतवाली, बड़ागांव समेत कई थानों से पुलिस को बल को तैनात किया गया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ रामवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर भी पूरे समय डटे रहे। परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया। इसके बाद पास के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
विज्ञापन

11 of 11
पत्नी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें