फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी ने अतीक परिवार को फिर दिया गहरा जख्म: पहले असद का एनकाउंटर, अब आबान की मौत; हादसे ने जोड़ा एक और अध्याय

Thu, 06 Aug 2026 03:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई। उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन
1 of 11
Aban Ahmed died - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी जिले ने माफिया अतीक अहमद के परिवार को एक और बड़ा जख्म दिया है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई अली अहमद से झांसी जेल में मुलाकात करने जा रहा था। यह हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आबान और सोनू की मौके पर ही जान चली गई। झांसी जिले में ही साल 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और अतीक अहमद के तीसरे बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन

2 of 11
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
झांसी में हुए दर्दनाक हादसे ने अतीक अहमद के परिवार में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पिछले कुछ वर्षों में अतीक के परिवार में कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। प्रयागराज से झांसी आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 11
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मोहम्मद जैद और उमर शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

4 of 11
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आबान अहमद प्रयागराज से झांसी अपने बड़े भाई अली अहमद से जेल में मुलाकात करने जा रहा था। 
विज्ञापन

5 of 11
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
अली अहमद को एक अक्तूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। यह स्थानांतरण सुरक्षा कारणों के चलते किया गया था। आबान प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र था। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण वह खास माना जाता था।
विज्ञापन

6 of 11
असद अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
झांसी में अतीक परिवार से जुड़ी दूसरी बड़ी घटना
आबान की मौत के बाद झांसी का नाम एक बार फिर अतीक अहमद के परिवार के साथ जुड़ गया है। इससे पहले 13 अप्रैल 2023 को झांसी के पारीछा डैम के पास यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर किया था। असद के साथ उसका साथी मोहम्मद गुलाम भी मारा गया था। दोनों पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था। 
विज्ञापन

7 of 11
मां शाइस्ता परवीन के साथ असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस समय एसटीएफ ने बताया था कि असद अहमद और मोहम्मद गुलाम झांसी के आसपास छिपे थे। लंबी निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के बाद उनकी लोकेशन मिली थी। पारीछा डैम के पास हुई मुठभेड़ में दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए गए थे। अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद का एनकाउंटर उस समय चर्चा का विषय बन गया था।

8 of 11
अबान अहमद, माफिया अतीक का छोटा बेटा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
अतीक अहमद के थे पांच बेटे
प्रयागराज के सबसे प्रभावशाली माफिया और पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद के पांच बेटे हैं। उमर अहमद सबसे बड़ा बेटा है। वह भी जेल में बंद है। अली अहमद दूसरे नंबर का बेटा है, वो फिलहाल झांसी जेल में बंद है। पिछले साल ही नैनी जेल से झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया था। असद अहमद तीसरे नंबर का बेटा था, जिसकी 2023 में झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।
 

9 of 11
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
चौथे नंबर का बेटा अहजम अहमद है, जबकि आबान अहमद सबसे छोटा बेटा था, जिसकी झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। अतीक अहमद के पांच बेटों में से एक की मुठभड़े तो दूसरे की सड़क हादसे में मौत हुई है।

10 of 11
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
अबान पर दर्ज मुकदमा
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद के खिलाफ 28 नवंबर 2025 को धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। माफिया के बेटे पर यह पहली प्राथमिकी थी। धूमनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे उसके रील का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील डालकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 के तहत अबान, उसके साथी हमजा और कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक शादी समारोह में गए अबान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस वीडियो के संवाद थे, "सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी। हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी। हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ते हैं। तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम फाड़ के जाते हैं।" 

 
विज्ञापन

11 of 11
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
पुलिस ने इस वीडियो को धमकी मानते हुए एफआईआर दर्ज की थी। आबान अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद के दोनों छोटे बेटों अहजम और आबान को बुआ की हिरासत में दे दिया गया था। ये दोनों प्रयागराज में अपनी बुआ के पास रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें