फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा-सॉरी: डिप्टी कमिश्नर के बेटे के लैपटॉप में मिला 3 लाइन का नोट, 3 घंटे में 94 स्टोरी अपडेट

Sun, 11 Sep 2022 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
1 of 6
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला
झांसी में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर के इकलौते पुत्र कौस्तुभ का सुसाइड नोट उसके लैपटॉप से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि लैपटॉप में भी उसने सॉरी लिखते हुए इस कदम के पीछे किसी की गलती न होने की बात कही है। वहीं, परिवार एवं कौस्तुभ के दोस्त उसके उठाए कदम से सदमे में हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कौस्तुभ पढ़ाई-लिखाई में अव्वल था लेकिन, अक्सर कैरियर को लेकर दबाव में रहता था। शुक्रवार भोर करीब पौने चार बजे रायल सिटी स्थित फ्लैट की आठवीं मंजिल से डिप्टी कमिश्नर राजीव शाक्या के इकलौते पुत्र कौस्तुभ (17) ने छलांग लगाकर जान दे दी थी। कूदने से पहले कौस्तुभ ने एक लड़की के मोबाइल पर आखिरी संदेश लव यू भेजा था। 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सीपरी बाजार पुलिस ने उसके मोबाइल को रिस्टार्ट करके उसमें स्टोर डेटा की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि जिस लड़की को कौस्तुभ ने आखिरी संदेश भेजा था, उसके साथ कौस्तुभ की लंबी चैटिंग हुआ करती थी लेकिन, छात्रा ने कौस्तुभ के इस कदम के उठाने संबंधी जानकारी से इंकार किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला
उसने पुलिस को बताया कि कौस्तुभ परेशान था लेकिन, इस कदम के बारे में उसे कुछ पता नहीं। उधर, परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में उसका लैपटॉप भी ऑन किया। लैपटॉप खंगालने पर उसका तीन लाइन का लिखा नोट मिला। 

 

4 of 6
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला
सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि अंग्रेजी में लिखे इस नोट में कौस्तुभ ने सॉरी लिखा है। उसके बाद उसने अपने इस कदम के पीछे किसी की गलती न होने की बात कही है।
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कौस्तुभ पढ़ने में अव्वल था लेकिन, पढ़ाई को लेकर अक्सर तनाव में आ जाता था। कौस्तुभ का शनिवार से अर्द्ध वार्षिंक परीक्षा भी आरंभ होनी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला
महज तीन घंटे में अपडेट कर दीं 94 स्टोरी
कौस्तुभ ने जिस रात आत्महत्या की उस समय उसने रात दस बजे से करीब एक बजे के बीच इंस्टाग्राम पर कुल 94 स्टोरी अपडेट कर दी थीं। इनमें कई में उसने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बातें लिखी थीं। इसी में आखिरी में उसने शुड आई जंप वाली बात भी लिखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें